स्ट्रोक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता है ये 10 संकेत, समय रहते पहचान लेने पर बच सकती है जान

Stroke Warning Signs: स्ट्रोक आने से लगभग एक महीने पहले ही शरीर कुछ खास संकेत देना शुरू कर देता है। आइए, जानते हैं इन संकेतों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 7, 2024 1:17 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Warning Signs One Month Before A Stroke:  स्ट्रोक एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। इसे ब्रेन अटैक भी कहा जाता है। जब मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिका फट जाती है या मस्तिष्क में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं हो पाती है, तो स्ट्रोक आता है। ऐसे में, मस्तिष्क में खून की आपूर्ति न होने के कारण मस्तिष्क के ऊतकों तक ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे ब्रेन सेल्स मरने लगती हैं। ऐसी स्थिति में अगर मरीज को तुरंत इलाज ना मिले, तो विकलांगता या मृत्यु होने का खतरा रहता है। हालांकि, स्ट्रोक कभी अचानक से नहीं आता है। स्ट्रोक आने से लगभग एक महीने पहले ही हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इसके खतरे को अधिक बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए, वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद से जानते हैं कि स्ट्रोक आने से एक महीने पहले किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं (Brain Stroke Symptoms In Hindi)? 

स्ट्रोक आने से एक महीने पहले ही नजर आने लगते हैं लक्षण (Stroke Symptoms One Month Before)

स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क में रक्त संचार में रुकावट आ जाती है या जब मस्तिष्क में कोई रक्त वाहिका फट जाती है और सिर के अंदर खून बहने लगता है। रक्त वाहिका का फटना या रुकावट रक्त और ऑक्सीजन को मस्तिष्क के ऊतकों तक पहुंचने से रोकती है। ऑक्सीजन के बिना मस्तिष्क में ऊतक और कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और कुछ ही समय में मर जाती हैं, जिससे कई लक्षण उत्पन्न होते हैं। ज्यादातर मरीजों को स्ट्रोक आने से कुछ दिनों पहले से ही स्ट्रोक जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मेडिकल भाषा में इसे मिनी स्ट्रोक कहा जाता है। इससे स्थायी क्षति नहीं होती है और 24 घंटे में खुद ही ठीक हो जाता है। लेकिन इसके लक्षणों के दिखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। आइए, जानते हैं स्ट्रोक आने से एक महीने  पहले क्या लक्षण नजर आते हैं?

  1. बोलने में परेशानी होना
  2. हाथ-पैरों में सुन्नपन या कमजोरी महसूस होना
  3. चेहरा की बनावट में बदलाव होना या चेहरे की मांसपेशियां गिरना​​
  4. अचानक धुंधला दिखना
  5. बार-बार चक्कर आना
  6. बैलेंस बिगड़ना और चलने में परेशानी
  7. अचानक कंफ्यूजन होना
  8. याददाश्त कम होना
  9. बिना कारण तेज सिरदर्द होना
  10. निगलने में कठिनाई होना

स्ट्रोक से कैसे करें बचाव – How To Prevent A Stroke In Hindi

स्ट्रोक से बचाव के लिए आपको कुछ विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है, जैसे-

  • स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन बंद कर दें।
  • अपने वजन को कंट्रोल में रखें।
  • फैट का सेवन कम करें।
  • डॉक्टर के अनुसार ​हाई बीपी,  हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों की दवा लेते रहें।
  • अच्छी और गहरी नींद लें
  • स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.