
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 22, 2024 5:30 PM IST
हमारा शरीर नसों के जाल से बंधा है। तंत्रिकाओं के इस जाल का मजबूत और एक्टिव होना जरूरी है। लेकिन कई बार दर्द के कारण हमारा यह नर्वस सिस्टम कमजोर होने लगता है। नसों में होने वाला यह असहनीय दर्द आपकी डेली लाइफ को काफी हद तक इफेक्ट करता है। आपको चलने फिरने में परेशानी होने के साथ ही कटिस्नायुशूल, कार्पल टनल सिंड्रोम, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। नर्वस सिस्टम कमजोर होने का सीधा मतलब ये है कि आपका शरीर संकेतों को ठीक से पहचान नहीं पाएगा और न ही उसपर तुरंत प्रतिक्रिया दे पाएगा। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने नर्व सिस्टम पर पूरा ध्यान दें। अपनी डेली डाइट में 10 महत्वपूर्ण तत्वों को शामिल करके आप आसानी से अपने नर्वस सिस्टम को दुरुस्त कर सकते हैं।
यह ब्रेन तक संकेत पहुंचने में मदद करता है। साथ ही मांसपेशियों को आराम और नींद को बढ़ावा देता है। जिससे नसें रिलैक्स होती है। इसे पाने के लिए आप आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, सीड्स, एवाकाडो और साबुत अनाज शामिल करें।
यह ब्रेन सेल्स के बीच संचार को कंट्रोल करने में मदद करता है। अपनी डेली डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, टोफू और बादाम शामिल करके आप इसके लेवल को बढ़ा सकते हैं।।
यह विटामिन नसों के आसपास के माइलिन की परत बनाकर उन्हें सुरक्षित रखता है। यह मस्तिष्क को ऑक्सीजन पहुंचाने वाले रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने में मददगार होता है। जिससे तंत्रिकाएं भी अपना काम आसानी से कर पाती हैं। मांस, मछली, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज आदि में ये भरपूर मात्रा में मिलता है। वहीं विटामिन बी 6 शरीर को विटामिन बी 12 के अवशोषण में मदद करता है।
यह ब्रेन सेल्स को क्षति से बचाने में मदद करता है। इसे नर्वस सिस्टम का रिसेप्टर्स माना जाता है।मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम, डेयरी उत्पाद आदि इसके अच्छे सोर्स हैं। सुबह की ताजी धूप का सेवन करके भी आप विटामिन डी पा सकते हैं।
यह ब्रेन सेल्स की झिल्ली का एक महत्वपूर्ण घटक है और मस्तिष्क कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। फैटी मछली, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी आदि में यह पाया जाता है।
यह मस्तिष्क के विकास और कार्य के लिए बेहद जरूरी है। सीफूड, बीन्स, नट्स, बीज आदि को अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और मस्तिष्क को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। खट्टे फल, टमाटर, ब्रोकली, शिमला मिर्च आदि विटामिन सी के अच्छे सोर्स होते हैं। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
यह भी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और ब्रेन सेल्स को क्षति से बचाता है। नट्स, सीड्स, देसी घी, हरी पत्तेदार सब्जियां खाकर आप इसे पा सकते हैं।
यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और ब्रेन को ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसके कारण नर्वस सिस्टम ठीक से काम कर पाता है। नियमित रूप से अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल करना आपके लिए बेस्ट रहेगा।
पानी आपके नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखता है। शरीर की तंत्रिकाएं, हड्डियां और संयोजी ऊतक पानी पर निर्भर होते हैं। इसलिए आप दिनभर में पर्याप्त पानी का सेवन करें। इससे आपका नर्वस सिस्टम हेल्दी और शरीर हाइड्रेट रहेगा।