डेंगू में तेजी से कम होते हैं प्लेटलेट्स, ये 3 लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

Khoon mein platelates kam hone ke lakshan: खून में प्लेटलेट्स कम होने की स्थिति थ्रोम्बोसाइटोपेनिया भी कही जाती है। यह एक बहुत ही खतरनाक स्थिति है जो जानलेवा भी साबित हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 23, 2024 12:55 PM IST

Symptoms Of Low Platelets Count: मौसम बदलने के साथ-साथ ही अब मच्छर-जनित बीमारियों का रिस्क (Risk of vector born diseases in monsoon) भी बढ़ने लगा है। बरसात में मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। डेंगू ऐसी ही एक वायरल और गम्भीर बीमारी है जो बरसात के आसपास के मौसम में बहुत तेजी से फैलती है। डेंगू का बुखार जानलेवा (Dengue fever can be fatal) भी साबित हो सकता है इसीलिए, इस बीमारी मे लक्षणों पर ध्यान देने और जल्द से जल्द उसने राहत के उपाय शुरू करने की सलाह दी जाती है।

डेंगू में तेजी से कम होता है शरीर में प्लेटलेट्स

डेंगू हो जाने के बाद मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरने (Fall in platelets count) लगती है। यह डेंगू की बीमारी का सबसे गम्भीर लक्षण (severe symptom of dengue) है। ऐसे में मरीज को बचाने के लिए प्लेटलेट्स की संख्या पर नजर भी रखनी पड़ती है।

प्लेटलेट्स हमारे खून में पायी जाने वाली छोटी सेल्स (blood cells) हैं जो साधारण आंखों से तो नहीं दिखतीं लेकिन, शरीर में इनकी मौजूदगी बहुत महत्वपूर्ण है। किसी वयस्क या हेल्दी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या 1,50,000 से 4,50,000 प्लेटलेट्स/ माइक्रोलीटर होती हैं। जब मरीज डेंगू से पीड़ित होता है तो इन प्लेटलेट्स का काउंट धीरे-धीरे कम होने लगता है।

प्लेटलेट्स काउंट कम होने के लक्षण क्या हैं?

डेंगू की बीमारी में मच्छर काटने के कुछ दिनों बाद मरीज को बुखार आने लगता है। इसके साथ ही डेंगू के लक्षण दिखायी देने लगते हैं। प्लेटलेट्स कम होते ही मरीज को ये गम्भीर समस्याएं होने लगती हैं-

पेशाब में खून दिखना (Blood in urine)

उल्टी के साथ खून गिरना (Blood vomiting)

नाक और मसूड़ों से खून बहना(Bleeding gums and bleeding nose)

डेंगू के अन्य लक्षण

बहुत अधिक कमजोरी और थकान

सिर में तेज दर्द

मसल्स में दर्द

जोड़ों में दर्द

आंखों में दर्द

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source