
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 5, 2019 8:50 AM IST
बेली फैट के प्रकार। © Shutterstock.
कई बार आप बेली फैट को जितना कम करने की सोचते हैं, वह उतना ही बढ़ जाता है। इसके पीछे का कारण आपको समझ नहीं आता है। इसके लिए आपको बेली फैट के प्रकारों के बारे में पता होना चाहिए। अत्यधिक मात्रा में फैटी फूड खाने से वाटर रिटेंशन हो जाता है, जिसकी वजह से बेली फैट बनने लगता है। जब आपका वजन नियंत्रित होता है तो फैट सेल्स से हार्मोन्स और केमिकल का स्राव स्वस्थ होता है। वजन की समस्या तब होने लगती है, जब आपके शरीर में ज्यादा मात्रा में फैट सेल्स होते हैं, जिससे आपका वजन अत्यधिक बढ़ जाता है। अत्यधिक बेली फैट की वजह से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। आप बेली फैट कम करने की सोच रहे हैं तो पहले उसके प्रकारों के बारे में जरूर जान लें।
वेट लॉस टिप्स: आजमाकर देखें ये 5 टिप्स, चुटकियों में होगा वजन कम
बेली फैट के प्रकार
ब्लोटेड बेली: आपकी बेली पर घंटों तक सूजन रह सकती है। ऐसा अपच या गैस एकत्रित हो जाने की वजह से होता है। ब्लोडेट बेली मोटे लोगों के साथ पतली महिलाओं को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसा तब होता है, जब डाइट में कुछ पोषक तत्वों की कमी होती है। ब्लोटेड बेली की समस्या ग्लूटेन, एल्कोहल लैक्टोज इंटॉलरेंस की वजह से भी हो सकती है।
बेली फैट कम करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 4 चाय, जरूर पिएं
पोस्टपार्टम बेली: प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के पोस्टपार्टम बेली विकसित हो जाता है। इस तरह की बेली गर्भाशय के भारी हो जाने की वजह से होता है। इस दौरान आपका पेट सामान्य होने में समय लगता है। प्रेगनेंसी के दौरान बढ़े बेली फैट को कम करने के लिए बच्चे के जन्म के 3 महीने बाद एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए।
वेट लॉस टिप्स: ये हैं वे विटामिन सी से भरपूर फल, जिन्हें खाने से वजन होता है कम
सबक्यूटेनियस फैट: इस तरह का फैट त्वचा के नीचे एकत्रित होता है। खासकर कमर, जांघ और कूल्हों पर। सबक्यूटेनियस फैट आपके शरीर की शेप को खराब कर देता है। ऐसे फैट को कम करने में काफी समय लगता है।
स्ट्रेस बेली: तनाव की वजह से भी बेली फैट बन जाता है। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने और उसी जगह पर बैठकर खाने की वजह से आपकी बेली पर फैट इकट्ठा होने लगता है। तनाव के साथ अस्वस्थ खान-पान की वजह से भी बेली फैट बढ़ जाता है।
लोअर बेली बल्ग: इस तरह का फैट ज्यादातर महिलाओं को प्रभावित करता है। एक ही एक्सरसाइज हमेशा करना और वहीं डाइट का लंबे समय तक सेवन करने की वजह से लोअर बेली बल्ग बनने लगता है। इसकी वजह से आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा सही शेप में होता है मगर शरीर के निचले हिस्से की शेप खराब हो जाती है।