अचानक से शुगर लेवल क्यों कम हो जाता है? डॉक्टर से जानिए 5 कारण

Reasons of Low Blood Sugar : ब्लड शुगर लेवल अचानक से कम होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। अगर आप इन कारणों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं अचानक शुगर कम होने के पीछे की क्या वजह है?

अचानक से शुगर लेवल क्यों कम हो जाता है? डॉक्टर से जानिए 5 कारण
Low Blood Sugar Level
VerifiedVERIFIED By: Dr. Shrey Srivastava

Written by Kishori Mishra |Published : August 19, 2025 5:44 PM IST

What are 5 causes of low blood pressure : आज के समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें डायबिटीज की परेशानी होना प्रमुख है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों का ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका ब्लड शुगर लेवल अचानक से कम हो जाता है। इसके पीछे की कई वजह हो सकती हैं। शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन के डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं अचानक से शुगर लेवल क्यों बढ़ (Sugar Level kyu Kam Hota Hai ) जाता है?

क्यों बढ़ जाता है शुगर लेवल?

डॉक्टर का कहना है कि अचानक शुगर कम होना, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है, तब होता है जब शरीर में शुगर (ग्लूकोज) का स्तर बहुत कम हो जाता है। शुगर हमारे शरीर के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है और इसकी कमी से शरीर में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे चक्कर आना, थकान, पसीना आना, सिर चकराना, घबराहट और कभी-कभी उलझन या गुस्सा भी हो सकता है।

शुगर की कमी के कारण क्या हैं? - Reasons of Low Blood Sugar

खानपान में गड़बड़ी

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप अपने खानपान में किसी तरह की लापरवाही करते हैं, तो इससे आपका शुगर लेवल कम हो सकता है। मुख्य रूप से अगर आपने खाना समय पर नहीं खाया, या लंबे समय तक भूखे रहे, तो शरीर को ऊर्जा मिलनी बंद हो जाती है। इसका असर शुगर के स्तर पर पड़ता है, जिससे अचानक से शुगर लेवल कम हो जाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए समय पर खाना जरूर खाएं।

Also Read

More News

दवाइयों का असर

डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन या अन्य दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। कभी-कभी इन दवाओं की अधिक खुराक या समय पर न लेना शुगर को अचानक घटा सकता है। अगर आप किसी तरह की डायबिटीज से जुड़ी दवा ले रहे हैं, तो कोशिश करें कि समय पर दवा लें। ताकि शुगर लेवल में किसी तरह की परेशानी न हो।

व्यायाम का अधिक होना

अगर आप बहुत अधिक शारीरिक मेहनत या एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका शुगर लेवल अचानक से गिर सकता  है। दरअसल, काफी ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में ग्लूकोज का इस्तेमाल ज्यादा होने लगता है, जिसकी वजह से शुगर लेवल कम हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि 30 मिनट से ज्यादा एक्सरसाइज न करें।

शराब का सेवन

शराब पीने से लिवर में शुगर का उत्पादन कमहो जाता है, जिससे ब्लड में शुगर का स्तर घट सकता है। अगर शुगर कम हो, तो तुरंत कुछ मीठा खाकर शुगर को ठीक किया जा सकता है, लेकिन बार-बार ऐसा होने पर डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। वहीं, कोशिश करें कि शराब का अधिक सेवन न करें। इससे आपका शुगर लेवल कम हो सकता है।

डिहाइड्रेशन हो सकती है वजह

शरीर में कम पानी या फिर पानी न पीने की वजह से भी आपका शुगर लेवल अचानक से गिर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करके रखें। इसके लिए अधिक से अधिक पानी पिएं और तरल पदार्थों का सेवन करें।

TRENDING NOW

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।