Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सिर दर्द एक बहुत ही आम समस्या है जो हर व्यक्ति को महीने में एक दो बार तो जरूर देखने को मिलती होगी। इससे हमारा सारा दिन प्रभावित हो सकता है और सिर दर्द के समय हम कोई काम भी नहीं कर पाते हैं। सिर दर्द होने का मुख्य लक्षण सिर का भड़कना होता है। अगर ज्यादा बार सिर दर्द होता है तो कुछ लाइफस्टाइल में सुधार किया जा सकता है। इलाज के रूप में होम्योपैथिक दवाइयों का प्रयोग कर सकते हैं। अगर बार बार सिर दर्द होता रहता है तो सिर दर्द का प्रकार और सिर दर्द का कारण पता करना काफी जरूरी होता है।
यह सिर दर्द का सबसे मुख्य और आम प्रकार होता है। अधिकतर लोग इसी प्रकार के सिर दर्द से जूझ रहे होते हैं। अगर स्ट्रेस ले रहे हैं या किसी बात की चिंता सता रही है तो यह सिर दर्द देखने को मिलता है। इस प्रकार में दर्द सिर के बीच में और दोनों साइड होता है। यह सिर दर्द काफी देर तक टिक सकता है और किसी स्ट्रेसफुल इवेंट में जाने के बाद तो यह दर्द और अधिक बढ़ जाता है।
इस प्रकार के दर्द में सिर की एक साइड ही दर्द होता है। इसके साथ ही जी मिचलाना, उल्टियां आना और देखने में समस्याएं आना जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। इस प्रकार के सिर दर्द में लाइट, साउंड और किसी प्रकार की सुगंध से भी सिर दर्द देखने को मिल सकता है। यह एक प्रकार की क्रोनिक स्थिति हो सकती है इसलिए इसका इलाज साथ ही शुरू करवाना काफी जरूरी होता है।
एक आंख के पास या पीछे की साइड काफी ज्यादा दर्द या जलन महसूस होना इस प्रकार के सिर दर्द का लक्षण है। इनका क्लस्टर नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह ग्रुप में देखने को मिलते हैं। जब यह सिर दर्द होता है तो एक दिन में दो से तीन बार यह सिर दर्द देखने को मिल सकता है। ऐसा होना दो हफ्तों से लेकर तीन महीने तक चल सकता है।
इस प्रकार के सिर दर्द में गालों की हड्डियों के पास, माथे या नाक के ऊपर काफी ज्यादा दर्द महसूस करने को मिल सकता है। ऐसा तब होता है जब सिर के अंदर की कैविटीज जिन्हें साइनस कहा जाता है, फूल जाती हैं। इसके अन्य लक्षणों में नाक बहना, कानो का भरा भरा महसूस होना और सूजा हुआ मुंह आदि हो सकते हैं।
View this post on Instagram
सिर दर्द के ऊपर लिखित कारणों के अलावा कुछ और कारण भी हो सकते हैं जिनमें अधिक डिहाइड्रेशन होना, दांत में इंफेक्शन हो जाना, ब्लड प्रेशर का अधिक बढ़ना, हार्ट स्ट्रोक, स्ट्रोक और सिर में लगने वाली चोट इसके कारण हो सकते हैं। अगर बार बार सिर दर्द होता है तो इनमें से कोई एक कारण हो सकता है इसलिए यह सब फैक्टर्स भी चैक जरूर करवाते रहें।