hamburger icon
A
Read in English

छोड़ना चाहते हैं तंबाकू और धूम्रपान की लत? मददगार हो सकती हैं ये 3 तरह की थेरेपी

Therapy for Quitting Tobacco: तंबाकू सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। अगर आप धूम्रपान और तंबाकू की लत छोड़ना चाहते हैं, तो कुछ थेरेपी का सहारा ले सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 30, 2025 5:24 PM IST

Therapy for Quitting Smoking and Tobacco:धूम्रपान और तंबाकू सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इनका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने से व्यक्ति गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने से हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, कैंसर और डायबिटीज समेत कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इससे स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता है। इतना ही नहीं, तंबाकू किडनी फेलियर का कारण भी बन सकता है। यही वजह है कि तंबाकू और उसके उत्पादों के सेवन से जुड़े हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को World No Tobacco Day मनाया जाता है। कई लोग इस दिन धूम्रपान और तंबाकू की लत छोड़ने का संकल्प लेते हैं। अगर आप भी धूम्रपान और तंबाकू छोड़ना चाहते हैं, तो कुछ थेरेपी का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं धूम्रपान और तंबाकू की लत छोड़ने के लिए थेरेपी -

निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT)

अगर आप तंबाकू और धूम्रपान की लत को छोड़ना चाहते हैं, तो निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी का सहारा ले सकते हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार एनआरटी धूम्रपान की आदत को छोड़ने में मददगार साबित हो सकती है। एनआरटी, धूम्रपान छोड़ने के दौरान होने वाली लालसा को कम करने में मदद करती है। इस थेरेपी की मदद से धूम्रपान को पूरी तरह छोड़ने में भी मदद मिल सकती है। इसमें डॉक्टर आपको कुछ दवा लिख सकते हैं। इसमें इनहेलर, नेजर स्प्रे, पैच और गम का उपयोग किया जा सकता है।

संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी

धूम्रपान या तंबाकू की आदत छोड़ने के लिए संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (Cognitive Behavior Therapy) को भी अपनाया जा सकता है। यह थेरेपी एक मेनोवैज्ञानिक उपचार है, जिसमें साइकोलॉजिस्ट व्यक्ति से धूम्रपान करने के पीछे के कारणों के बारे में जानते हैं। व्यक्ति की भावनाओं और व्यवहार को समझने पर जोर देते हैं। इस थेरेपी से धूम्रपान छोड़ने में मदद मिल सकती है। इसमें व्यक्ति को धूम्रपान करने की आदतों में बदलाव करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

दवाइयां

धूम्रपान करने की लत को छोड़ने के लिए कई दवाइयां भी उपलब्ध हैं। लेकिन, आपको बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन करने से बचना चाहिए। धूम्रपान छोड़ने में कुछ दवाइयां मदद करती हैं। ये दवाइयां निकोटीन पर निर्भरता को कम करने में मदद कर सकती हैं। आप डॉक्टर से कंसल्ट करके इन दवाइयों का सेवन कर सकते हैं।

ग्रुप थेरेपी

आप समूह थेरेपी की मदद से भी धूम्रपान या तंबाकू की लत को छोड़ सकते हैं। इसमें आप ऐसे लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं, जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं। इस थेरेपी में धूम्रपान छोड़ने के इच्छुक लोग, एक-दूसरे को इस लत को छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।