
Also Read
देश की सर्वोच्च अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई महानगर पालिका के इस मॉडल की तारीफ की है।
Mumbai Oxygen Model :बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने को केंद्र सरकार की उस अपील पर सुनवाई की, जिसमें ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़ी स्थितियों पर गौर करने के लिए कहा गया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की समस्या पर कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि राज्य में वैज्ञानिक तरीके से ऑक्सीजन का वितरण हो सके। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि, दिल्ली को मुंबई महानगर पालिका (BMC) के ऑक्सीजन मॉडल को अपनाना चाहिए। (SC Suugests Delhi to Follow Mumbai Oxygen Model )
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने एक नयी समस्या आ खड़ी हुई और यह समस्या थी ऑक्सीजन की कमी। अस्पतालों में जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है वहीं, लोगों को खुद अपने मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन का इंतज़ाम करने को कहा गया है। इसी के चलते दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों और सेमी-अर्बन क्षेत्रों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है।
कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य महाराष्ट्र में दूसरी लहर के दौरान भी भारी संख्या में कोविड केसेस सामने आए हैं। वहीं, पिछले सप्ताह भर से राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों की संख्या में गिरावट देखी गयी है। महामारी को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी द्वारा उठाए गए कदमों में उसके ऑक्सिजन मॉडल (Mumbai Oxygen Model) की भी अहम भूमिका रही है। देश की सर्वोच्च अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई महानगर पालिका के इस मॉडल की तारीफ की है। इस मॉडल के तहत-