
Also Read
रिमझिम बारिश सबको पसंद होती है क्योंकि इस मौसम में एक तो चाय पकोड़ा खाने का बहाना मिल जाता है और साथ ही तपाने वाली गर्मी से भी राहत मिलती है। मौसम के सुहाने होने के साथ साथ इस मौसम में अलग अलग प्रकार की बीमारियों और फीवर का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए मौसम में आपको सावधान भी बहुत रहना पड़ेगा। मानसून सीजन में फैलने वाली बीमारियों के साथ साथ आपको कोविड से भी खुद की सुरक्षा करनी होगी इसलिए बच्चों का और बड़े बुजुर्गों का तो इस मौसम में और भी ज्यादा ख्याल रखें। आइए जान लेते हैं वह कौन कौन सी बीमारियां हैं जो मानसून के मौसम में ज्यादा फैलती हैं।
मलेरिया मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। बारिश होने के बाद मच्छरों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए खुद को पूरा ढंक कर रखें। घर में साफ सफाई रखें और अपनी इम्यूनिटी को भी घरेलू खाना खा कर बढ़ा सकते हैं।
यह बुखार भी मच्छरों के कारण ही होता है। इस बीमारी का कारण होने वाले मच्छर ज्यादतर रसोई के बर्तनों, पौधों और पानी के पाइप में पाए जाते हैं इसलिए घर के इन हिस्सों को बहुत अच्छे से साफ रखें। इसके लक्षणों में व्यक्ति काफी ज्यादा परेशान हो जाता है।
यह बुखार बैक्टेरिया के कारण होता है और इसके लक्षण बहुत दिनों तक दिखाई देते रहते हैं इसलिए इससे बचाव करना काफी ज्यादा जरूरी है। इसके होने के बाद व्यक्ति के शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है जिस कारण उसकी इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है।
यह बुखार तो बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा आम है। इसमें बुखार के साथ साथ सिर दर्द और थकान जैसे लक्षणों का भी सामना करना पड़ सकता है।