
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2026 4:02 PM IST
Medically Verified By: Dr. Ramneek Mittal
BP Check
Right Way to Measure BP at Home : आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण कम उम्र में भी लोग बीपी की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर अक्सर घर पर नियमित रूप से ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने की सलाह देते हैं। घर पर डिजिटल BP मॉनिटर से ब्लड प्रेशर चेक करना आसान जरूर है, लेकिन कई लोग इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से रीडिंग गलत आ सकती है और व्यक्ति अपनी हेल्थ को लेकर भ्रमित हो सकता है। बेंगलुरु स्थित नारायणा हेल्थ सिटी के कंसल्टेंट कार्जियोलॉजिस्ट डॉ. रमनीक मित्तल का कहना है कि BP मापने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि सही और भरोसेमंद रीडिंग मिल सके।
डॉक्टर कहते हैं कि घर पर नियमित बीपी मॉनिटरिंग करने से व्यक्ति अपने ब्लड प्रेशर के पैटर्न को समझ सकता है। इससे व्हाइट कोट हाइपरटेंशन यानी डॉक्टर के सामने घबराहट की वजह से बढ़े BP और असली हाई BP में फर्क समझने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज या किडनी की समस्या है, उनके लिए घर पर ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग काफी फायदेमंद मानी जाती है।
कई बार हमारी गलतियों की वजह से ब्लड प्रेशर की रीडिंग सही नहीं आती है, आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में-
Image Credit : ChatGPT
डॉक्टर रमनीक मित्तल का कहना है कि कई लोग चलते-फिरते या सीढ़ियां चढ़ने के तुरंत बाद ब्लड प्रेशर चेक कर लेते हैं। इससे रीडिंग सामान्य से ज्यादा आ सकती है। इसलिए आपको बीपी मापने से पहले कम से कम 5 मिनट तक आराम से बैठना चाहिए।
अगर आपकी पीठ को सपोर्ट नहीं मिला है और पैर जमीन पर सीधे नहीं हैं या पैर क्रॉस किए हुए हैं, तो ब्लड प्रेशर की रीडिंग प्रभावित हो सकती है। ध्यान रखें कि बीपी चेक करते समय पीठ सीधी रखें, पैर जमीन पर टिके हों, पैर क्रॉस न करें और हाथ को हार्ट लेवल पर रखें। इससे बीपी सही आता है।
डॉक्टर कहते हैं कि कई लोग बीपी चेक करते समय गलत साइज का कफ इस्तेमाल करते हैं। बहुत छोटा या बहुत बड़ा कफ इस्तेमाल करने से बीपी गलत आ सकता है। इसलिए हमेशा अपने हाथ के साइज के अनुसार कफ चुनें।
ध्यान रखें कि बीपी चेक करते समय बात करना, मोबाइल इस्तेमाल करना या टीवी देखने से आपकी रीडिंग बढ़ी हुई आ सकती है। अगर आप सही बीपी चाहते हैं, तो माप लेते समय शांत और स्थिर रहना जरूरी है।
कैफीन और निकोटीन अस्थाई रूप से ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं। इसलिए चाय और कॉफी पीने के 30 मिनट बाद ब्लड प्रेशर चेक करें। कभी भी स्मोकिंग के तुरंत बाद बीपी न मापें, इससे रीडिंग गलत आ सकती है।
एक ही बार ब्लड प्रेशर मापकर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। डॉक्टर आमतौर पर 1-2 मिनट के अंतर पर दो से तीन रीडिंग लेने की सलाह देते हैं।
right way to check Bp at home
सामान्य तौर पर 120/80 mmHg को नॉर्मल माना जाता है। 140/90 mmHg या उससे ज्यादा लगातार आने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी माना जाता है। हालांकि उम्र, बीमारी और व्यक्ति की स्थिति के अनुसार यह अलग भी हो सकता है।
Disclaimer : घर पर डिजिटल BP मॉनिटर से ब्लड प्रेशर चेक करना आसान और उपयोगी तरीका है, लेकिन सही तकनीक अपनाना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी गलतियां गलत रीडिंग दे सकती हैं, जिससे इलाज और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए सही पोजिशन, सही समय और सही मशीन का इस्तेमाल करके ही BP मापें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।