... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : May 24, 2019 5:08 PM IST
Cedarwood oil has antiseptic properties that help to treat acne. Shutterstock
एक्ने के कई कारण हो सकते हैं। पर क्या कभी आपने सोचा था कि सेल फोन का ज्यादा इस्तेमाल भी एक्ने की वजह हो सकता है! हाल ही में हुए शोध में यह सामने आया है कि सेल फोन पर ज्यादा देर बात करने से त्वचा पर झुर्रियां, एक्ने और फीकापन आ जाता है। आइए जानते हैं कैसे सेल फोन छीन लेता है त्वचा की चमक।
यह भी पढ़ें - किडनी स्टोन से बचना है तो ये नुस्खे आएंगे काम
जब त्वचा को पूरा पोषण नहीं मिल पाता तब उस पर एक्ने यानी मुंहासों की समस्या देखने को मिलती है। नींद पूरी न हो पाने या थकान भी एक्ने की वजह हो सकती है। वहीं पेट की खराबी एक्ने की एक बड़ी वजह है। पर एक नए शोध में यह भी मालूम चला है कि सेल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी एक्ने हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें – कम नींद बढ़ा देती है महिलाओं में अवसाद का खतरा
एक अध्ययन से पता चला है कि लगातार गाल से सेल फोन को चिपकाए रखने से त्वचा पर दाने व मुंहासे हो जाते हैं। फिर चाहे आपका फोन साफ और बेक्टीरिया मुक्त ही क्यों न हो। दरअसल इसकी वजह से गर्मी और घर्षण उत्पन्न होना है।
यह भी पढ़ें - सेल्फी लीजिए पर मत कीजिए ये हरकतें, सेहत को हो सकता है नुकसान
यदि आपको अपने चेहरे के किनारों पर कालापन दिखे, तो ख़बरदार हो जाएं। यह इस बात का संकेत है कि आप सेल फोन पर अधिक बात कर रहे हैं। इसका आपकी त्वचा पर दुष्प्रभाव शुरू हो गया है। ज्यादातर सेल फोन की स्क्रीन पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। जब आप लंबे समय तक सेल फोन पर बात करते हैं, तो यह बैक्टीरिया भी मुंहासों का कारण बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें - खतरनाक है 24 मिनट से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल
कई सारे स्किन डॉक्टर बताते हैं कि 20 की आयु में भी युवा लोग बड़ी तदात में भौंहों के बीच खड़ी झुर्रियां पड़ने की शिकायत लकेर उनके पास आते हैं। इस तरह की लाइनें आमतौर पर 30 से चालीस की आयु में दिखाई देती हैं, लेकिन ये लोग इससे पहले से ही पीड़ित थे। इसका कारण था उनके सेल फोन का फोंट छोटा होना।
अगर आप सेल फोन के गर्म होने के बाद भी बात करते रहते हैं तो यह खतरनाक है। गर्मी के संपर्क में आने पर त्वचा के उस क्षेत्र में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है। जिससे त्वचा में टैनिंग होने लगती है। आप अपनी वास्तविक उम्र से दस साल ज्यादा लगते हैं।
सेल फोन से निकलने वाला कृत्रिम प्रकाश आपके शरीर की मेलाटोनिन उत्पादन करने की क्षमता को प्रभावित करता है। मेलाटोनिन आपको नींद दिलाने वाला रसायन होता है। जब आप थकान महसूस करते हुए सेल फोन देखते हैं तो नींद की प्रक्रिया में बाधा पहुंचती है। सोने से पहले सेल फोन की लाइट नींद भगा देती है। शरीर को जरूरी नींद न मिल पाने के कारण त्वचा पर एक्ने होने लगते हैं।