... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 15, 2018 7:42 PM IST
सोने का समय और तरीका, स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, यह आपकी सेहत सुधार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। ©Shutterstock
प्रत्येक व्यक्ति के सोने का तरीका अलग होता है। देखने में आता है कि बहुत सी महिलाओं को पेट के बल सोने की भी आदत होती है। आपको बता दें कि इस प्रकार से सोना स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को निमंत्रण देना है। पेट के बल सोने से कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। अतः इस प्रकार से सोना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। यदि आप भी पेट के बल सोती हैं तो इस आदत को जल्दी ही बदल लीजिये। यह भी पढ़ें - फायदेमंद है सेब का छिलका, सेब छीलने से पहले इसे भी पढ़ लें
गलत तरीके से सोने से होने वाली समस्याएं
सिरदर्द - जो लोग पेट के बल सोते हैं, उनको हमेशा सिरदर्द की शिकायत रहती है। असल में होता यह है की इस पॉजीशन में गर्दन मुड़ जाती है और सिर तक ब्लड सही से सप्लाई नहीं हो पाता है। इस कारण हमेशा सिरदर्द या सिर के भारीपन की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें – जानिए खाना खाने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए
पिंपल्स - पेट के बल सोने से हमारे शरीर को सही से आक्सीजन नहीं मिल पाती तथा बेड के वैक्टीरिया भी चेहरे के संपर्क में आ जाते हैं। इस प्रकार से हमारे चेहरे पर पिम्पल्स तथा दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है।
पेट हो सकता है खराब - पेट के बल सोने से हमारे पेट का भोजन सही से पच नहीं पाता है तथा पेट खराब होने की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा पेट दर्द की समस्या का सामना भी हमें करना पड़ सकता है।
हड्डियों और पीठ में दर्द - पेट के बल सोने पर शरीर की पोजीशन सही नहीं रहती। इस कारण हड्डियों में दर्द की शिकायत भी बनी रह सकती है। पेट के बल सोते समय आपकी रीढ़ की हड्डी की पोजीशन सही नहीं रहती है। इस कारण पीठ दर्द की शिकायत बनी रह सकती है। कभी-कभी पीठ दर्द इतना ज्यादा हो जाता है कि सही से खड़ा रहना या बैठना मुश्किल हो जाता है।