Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
हड्डियों को मजबूत रखना जरूरी है। हड्डियां मजबूत रहेंगी तो बुजुर्गावस्था में होने वाली हड्डियों से संबंधित समस्याओं से आप बचे रह सकते हैं। इसे मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं। हालांकि, आपका खानपान भी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। कुछ ऐसी ही चीजें हैं, जिनके अधिक सेवन से हड्डियां अंदर से खोखली और कमजोर होने लगती हैं। जानें, एक दिन में कितनी मात्रा में लेंगे विटामिन डी, तो हड्डियां मजबूत रहने के साथ-साथ होंगे कई अन्य फायदे
बोन डेंसिटी कम करने वाले फूड्स
प्रोटीन
प्रोटीन, हड्डियों के घनत्व को संतुलित रखता है लेकिन हड्डियों की समस्या जैसे रूमेटाइड अर्थराइटिस से ग्रस्त लोगों को उच्च प्रोटीन डाइट से बचना चाहिए। ऐसा इसिलए, क्योंकि प्रोटीन के अवशोषण के लिए अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है। ऐसे में मांसपेशियों व हड्डियां का कैल्शियम घटने लगता है।
सोडियम
नमक के सेवन से शरीर में सोडियम की कमी को पूरा किया जाता है। हालांकि, सोडियम का भी सेवन अधिक करने से यूरीन के रास्ते कैल्शियम की हानि बढ़ जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहें तो सोडियम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अदरक की चाय पीते हैं अधिक, सेहत के लिए यह ठीक नहीं
अल्कोहल
अल्कोहल के अधिक सेवन से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कई बार तो हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हलके से झटके से भी हड्डी टूट सकती है।
[caption id="attachment_635094" align="alignnone" width="655"]
प्रोसेस्ड फूड भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होते हैं। © Shutterstock.[/caption]
प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में भी सोडियम की उच्च मात्रा होती है और सोडियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।
कैफीन
कैफीन, शरीर में पहुंचकर फायदे से ज्यादा नुकसान करती है। अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन से शरीर की हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा कैफीन से शरीर में कैल्शियम नष्ट होने लगता है। कैल्शियम का लेवल कम होने से हड्डियों और मसल्स कमजोर होने लगते हैं। एक शोध के अनुसार, एक साल तक एक दिन में तीन कप कॉफी से अधिक पीना बोन मास डेंसिटी को कम करता है। इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस के विकास के उच्च जोखिम पर होते हैं। सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स
विटामिन ए
विटामिन ए दांतों, हड्डियों, त्वचा और कोमल टिशू को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि, विटामिन ए हड्डी के विकास के लिए जरूरी है कि लेकिन बहुत ज्यादा विटामिन ए विटामिन डी अवशोषण में हस्ताक्षेप करके हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है।