वैज्ञानिक है जप की शक्ति,  इस तरह पाएं मानसिक अवसाद से मुक्ति

मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की कुंजी है जप!

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 24, 2018 7:44 AM IST

हर रोज का तनाव, भागदौड़ और कुछ छूट जाने की चिंता … क्‍या आप भी इन सब चीजों से परेशान हैं ? ये परेशानियां ऐसी हैं, जिनमें उलझ कर हम जो चीज हमारे पास है उसका आनंद भी नहीं ले पाते। अगर आप भी इस वजह से जीवन का आनंद नहीं ले पा रहे हैं और तनाव का शिकार हो रहे हैं, तो एक बार जप करके देखें। अब तो वैज्ञानिकों ने भी मान लिया है कि आप किसी भी धर्म या विचार के अनुयायी क्‍यों न हो, ध्‍यान लगाकर किया गया जप आपको तमाम मानसिक अवसाद से छुटकारा दिलाता है।

मन को केंद्रित करने, आंतरिक युद्ध के तनाव से जुझने के लिए ध्यान एक शक्तिशाली और प्रभावी तरीका माना जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जीवन के सभी क्षेत्रों में अरबों समस्याओ, नकारात्मकताओं और अवसाद से राहत के लिए इस प्रक्रिया का अभ्‍यास किया है। ध्यान के कई प्रकार है आप इसमें से कुछ भी चुन सकते है।

जप ध्‍यान (Japa Meditation) जिसे मंत्र ध्यान भी कहा जाता है| यह एक ऐसी तकनीक है ,जिसमे मंत्रो और जाप की ऊर्जा की मदद मिलती है जिससे आप शांत मन से अपने विचारो पर फोकस कर सकते है| यह ध्यान किसी भी धर्म का पालन करने वाले लोगों तक ही सीमित नहीं है। हालांकि, विभिन्न धार्मिक श्रद्धालुओं के लोग ध्यान के इस रूप को अभ्यास करने के लिए अपने स्वयं के मंत्र चुनते हैं।

कैसे करें जप

आप दिन के किसी भी समय जप ध्यान का अभ्यास कर सकते हैं। हालांकि सुबह का समय एक आदर्श समय माना जाता है। इसका दो तरीकों से अभ्यास किया जा सकता है:-

सुनाई देने योग्य जप ध्यान

इसे वैखरी जप भी कहा जाता है ,यह ध्यान का ऐसा रूप है जिसमें ताल या मंत्र या भजन का पाठ शामिल है।

मौन जप ध्यान

इसे मानसिक जप भी कहा जाता है,  यह एक ऐसी प्रक्रिया है जहां आपको इस तरीके से भजन का जप करना है जो सुनाई न दे सके। इस क्रिया का अनुसरण करना मुश्किल हो सकता है|लेकिन जब आप मन को कण्ट्रोल कर लेते हैं, तो आप किसी भी बाहरी बाधा से प्रभावित होने से बच सकते है।

यह भी पढ़ें - जानिए क्‍यों जमीन पर बैठकर खाना होता है स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक

  • जप ध्यान के किसी भी रूप का अभ्यास करने के लिए, आप फर्श पर एक चटाई या आसन बिछा सकते है।
  • फिर पीठ को सीधे रखते हुए फर्श पर क्रॉस लेग में बैठ जाएं।
  • इसे करने के लिए आप अपनी आवश्यकता अनुसार आधा घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए ध्यान करना चुन सकते हैं। साथ ही आप समय की अवधि धीरे-धीरे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –इनमें से किसी एक चीज से करें दिन की शुरूआत, मूड रहेगा अच्‍छा

जप मैडिटेशन के फायदे

जप मैडिटेशन को नियमित रूप से करने से यह बेहतर फोकस और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें – क्या हर बात में शिकायत करता है आपका बच्चा, समझाएं सफलता के ये नियम

अगर आप जप मैडिटेशन को रोज करते है तो यह आपके मन को शांत करता है।

जप मैडिटेशन आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मददगार है|

जप मैडिटेशन करने से शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही यह जागरूकता को भी बढ़ाता हैI

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source