पानी कम पीने के कारण नहीं बल्कि लिवर खराब होने पर भी पेशाब में आ सकते हैं ये 5 बदलाव, डॉक्टर से जानें सच्चाई

Liver disease sign in urine: पेशाब में दिखने वाले कुछ बदलाव लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर पानी कम पीने के लक्षण समझ लेते हैं। जानें यूरिन में देखे जाने वाले कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 8, 2023 2:39 PM IST

Change in the urine after liver damage in hindi: पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं। पानी कम पीने के कारण पेशाब के रंग व बदबू में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि यूरिन में अपशिष्ट चीजों का अनुपात बढ़ जाता है। लेकिन कई बार पर्याप्त पानी पीने के बावजूद भी पेशाब के रंग व गंध में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं, लेकिन लोग उन्हें इग्नोर कर देते हैं। पर्याप्त पानी पीने के बाद भी पेशाब के रंग में बदलाव या गंध में बदलाव होना स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है और इनें लिवर से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। अगर आपके पेशाब में भी ये बदलाव देखने को मिल रहे हैं, तो आपका लिवर भी खतरे में हो सकता है और डॉक्टर से जल्द से जल्द इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। चलिए जानते हैं पेशाब में किस प्रकार के बदलाव लिवर खराब होने का शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

1. पेशाब में पीलापन होना

कई बार पानी कम पीने के कारण या फिर किसी प्रकार का सप्लीमेंट्स या दवा आदि लेने के कारण पेशाब के रंग में पीलापन आ जाता है। लेकिन लिवर में सूजन व अन्य कई लिवर डिजीज हैं, जिनके कारण पेशाब में पीलापन जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

2. पेशाब का रंग गहरा होना

पानी कम पीने के कारण पेशाब का रंग गहरा हो जाता है, लेकिन जब लिवर डिजीज के कारण पेशाब में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ती है, तो भी पेशाब का रंग गहरा होना लगता है और इसलिए इस लक्षण को भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। रोजाना पर्याप्त पानी पिएं और ये लक्षण होने पर डॉक्टर से दिखाएं।

3. पेशाब में खून आना

लिवर सिरोसिस व अन्य कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनके कारण पेशाब में खून आने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। लिवर डिजीज के कारण पेशाब में खून आमतौर पर तब आता है, जब बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। पेशाब का डार्क ब्राउन रंग होना खून का संकेत हो सकता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए।

4. पेशाब से अजीब बदबू

अगर आपके पेशाब से अचानक से अजीब बदबू आने लगी है, तो यह भी शरीर के अंदर कई बीमारियों का संकेत हो सकता है और इनमें लिवर की बीमारियां भी शामिल हैं। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं और फिर भी पेशाब से अजीब बदबू आने लगी है, तो इस बारे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

5.पेशाब में दर्द होना

पेशाब करते समय कई बार दर्द जलन की समस्या आमतौर पर पानी कम पीने के कारण होती है, क्योंकि पेशाब में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है जो जलन करने लगते हैं। लेकिन कई बार यह लक्षण किडनी रोग, लिवर रोग व अन्य कई बीमारियों के कारण भी हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.