
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : May 14, 2024 2:24 PM IST
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल यानी हाइपरलिपिडिमिया, भारतीयों में होने वाली एक कॉमन परेशानी है। अनहेल्दी फूड, एक्सरसाइज की कमी और खराब लाइफस्टाइल इसका प्रमुख कारण है। यही कारण है कि अब कम उम्र के लोगों को भी हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होने लगी है। बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपकी ब्लड वेंस में ट्राइग्लिसराइड्स जमने लगते हैं, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनते हैं। इतना ही नहीं आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ खराब करने के साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल आपकी ब्यूटी भी छीन सकता है। जी हां, बैड कोलेस्ट्रॉल के इफेक्ट आपकी स्किन और आंखों (Signs of high cholesterol on skin & eyes) पर भी नजर आते हैं। समय पर इन लक्षणों को पहचानना और फिर कोलेस्ट्रॉल कम करने की कोशिश करना आपके लिए बेहद जरूरी है।
दरअसल, जब बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने लगता है तो वह फेस की स्किन के नीचे भी जमने लगता है। ऐसे में वह उभार, दाने या पिगमेंटेशन के रूप में नजर आता है। आमतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं, लेकिन चेहरे में आए चेंज से आप कोलेस्ट्रॉल लेवल के हाई होने का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।
कॉर्निया के किनारे पर एक रिंग होती है जिसे आर्कस सेनिलिस कहा जाता है। अगर इस रिंग के आस-पास आपको सफेद या भूरे रंग की परत नजर आए तो आपको इसपर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। ऐसा आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल जमाव के कारण होता है। खासतौर पर 40 प्लस के लोगों में यह परेशानी ज्यादा होती है।
कुछ लोगों की पलकों के किनारे पर अलग से उभार या पीले धब्बे नजर आते हैं। इसे जैंथिलास्मा कहते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल की ओर इशारा करता है। अगर आपकी पलकों पर भी ये धब्बे हैं तो आपको हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा हो सकता है। आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
स्किन पिगमेंटेशन सिर्फ स्किन प्रॉब्लम से संबंधित नहीं है। यह कई बीमारियों का इशारा है, इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल। जब ब्लड में लिपिड और कोलेस्ट्रॉल हाई हो जाता है तो फेस पर पिगमेंटेशन नजर आने लगता है, इसे मेडिकल की भाषा में जैंथोडर्मा भी कहते हैं। यह आपके गालों और आंखों के आस पास की स्किन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।
कई बार स्किन पर छोटे-छोटे पीले दाने होने लगते हैं। ये दाने कोलेस्ट्रॉल के कारण होते हैं। ये स्थिति तब होती है, जब स्किन की कोशिकाओं के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है। इस स्थिति को जेंथोमास कहते हैं। ये दाने खासतौर पर गालों, आंखों के पास और पलकों पर होते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.