सर्दियों में बढ़ जाती है आंखों की ये समस्या, प्रदूषण और ठंड में आंखों को यूं रखें हेल्दी

Sardiyon mein ankhone ki beemariyan: ठंड में प्रदूषण और कम तापमान के कारण आंखों का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इससे आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 17, 2024 8:31 AM IST

Dry Eye Syndrome In Winter Days: सर्दियों का मौसम कई तरह की सीजनल बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ा सकता है। आंखों से जुड़ी कुछ गम्भीर बीमारियां भी ठंड के दिनों में बढ़ जाती हैं। सर्दियों में ड्राई आइज सिंड्रोम का रिस्क (Dry Eyes Syndrome) भी बढ़ जाता है। इस सिंड्रोम में लोगों को आंखों में तेज दर्द, आंखों से पानी आने, आंखें लाल हो जाना और आंखों में चुभन जैसी परेशानियां (Symptoms of Dry Eye Syndrome)  हो सकती हैं। अगर आपको सर्दियों में ये समस्याएं महसूस होती हैं तो आपको अपना आई चेकअप करने चाहिए। अगर आपको ड्राई आई सिंड्रोम होगा तो आप समय पर उसका इलाज करा सकते हैं।

सर्दियों में क्यों होता है ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा? (Reasons risk of dry eyes increases in winter season)

सर्दियों में हवा में नमी (moisture in eyes) कम होने लगती है। इससे आंखों में ड्राइनेस (dryness in eyes) बढ़ने लगती है। तापमान गिरने और ठंड बढ़ जाने पर ड्राई आई सिंड्रोम की समस्यागम्भीर हो जाती है और इससे आपकी आंखों अन्य कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में आंखों की हेल्थ से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना या इसके लक्षणों की अनदेखी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

ड्राई आई सिंड्रोम के अलावा सर्दियों में हो सकती हैं ये भी समस्याएं (Common Eye Related Problems In Winter Season In Hindi)

  • कंजंक्टिवाइटिस या आंख आना (Conjuctivities)
  • ब्लेफेराइटिस (blepharitis) जिसमें पलकों में गम्भीर सूजन देखी जाती है।
  • आंखों में सूजन (Swelling in eyes) दिखायी देना.
  • आंखों से पानी आना (Watery eyes) भी सर्दियों में होने वाली एक कॉमन प्रॉब्लम है।

ठंड के दिनों में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये काम (Tips For Eye Care In Winter Season In Hindi)

  • आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। (Keep your eyes clean)
  • गंदे हाथों से आंखों को छूने (Avoid touching eyes with dirty hands) से बचें।
  • आंखों में कीचड़ या किसी तरह की गंदगी जमा हो तो गर्म पानी में कपड़ा डुबोकर उससे आंखों को पोंछकर(Clean your eyes with warm water) साफ करें।
  • किसी भी तरह की समस्या दिखने पर अपने डॉक्टर को दिखाएं और आंखों का चेकअप कराएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source