Causes of Tetanus : टेटनस इंफेक्शन लोहे से ही नहीं, इनसे भी हो सकता है

अक्सर लोग सोचते हैं कि टेटनस का इंफेक्शन सिर्फ लोहे से कटने-छिलने पर होता है, पर ऐसा नहीं है। कई ऐसी चीजें हैं, जो टेटनस इंफेक्शन के होने का खतरा पैदा करती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 8, 2019 7:11 AM IST

जब भी खेलने-कूदने के दौरान आपके बच्चे की स्किन लोहे से कट जाती है, तो सबसे पहले आप उसे टेटनस का इंजेक्शन लगवाते हैं। टेटनस का इंजेक्शन लगवाना जरूरी भी है, क्योंकि जंग लगे लोहे से कटना-छिलना जानलेवा भी साबित हो सकता है। जंग लगे लोहे में बैक्टीरिया अधिक होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। बच्चे हों या बड़े, जब भी लोहे से कटे तो सबसे पहले टेटनस का इंजेक्शन जरूर लगवाएं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ लोहे से ही कटने पर टेटनस इंफेक्शन होता है, कई ऐसी चीजें हैं, जो (Tetanus causes) टेटनस इंफेक्शन (Tetanus infection) के खतरे को बढ़ाती हैं। जानें,  उन कारणों (Tetanus causes) के बारे में जिनसे आपको टेटनस इंफेक्शन हो सकता है।

टेटनेस इंफेक्शन होने के कारण 

1 आपने देखा होगा कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उस दौरान या फिर डिलीवरी के बाद मां और बच्चे दोनों को ही टेटनस का इंजेक्शन सबसे पहले लगाया जाता है। इन दिनों जच्चा-बच्चा दोनों की ही इम्युनिटी काफी कमजोर होती है। ऐसे में इनमें टेटनस इंफक्शन होने का खतरा अधिक रहता है।

आज भी गांवों में महिलाएं घर पर ही बच्चे को जन्म देती हैं, जो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। गांव में गर्भनाल काटने के लिए लोहे की चीजें जैसे- कैंची,  नेल कटर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मां-बच्चे को टेटनस इंफेक्शन के होने का खतरा (Causes of tetanus) रहता था।

2 इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखना जरूरी है, ताकि आप किसी भी रोग के शिकार होने से बचे रहें। इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बचपन से ही बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए पांच साल तक बूस्टर खुराक का डोज दिलवाना चाहिए।

Home Remedies for Injuries : हल्की-फुल्की चोट लगने पर काम आएंगे ये होममेड टिप्स

3 अक्सर लोग लकड़ी से चोट लगने या फिर कटने-छिलने को नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि लकड़ी में भी खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं, खासकर पुरानी और गीली लकड़ी में। इनसे बैक्टीरिया के फैलने का खतरा अधिक होता है।

पेट्स के काटने पर रहें सतर्क

4 आज पेट्स जैसे कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, गाय, भैंस, बकरी आदि अधिक पालते हैं। ये पालतू जानवर फर्श पर जमी धूल,  गीली लकड़ी या जंग लगे लोहे के संपर्क में आते रहते हैं। जब ये जानवर आपको काट लेते हैं या इनसे आपको चोट लग जाती है, तो भी आपको टेटनस का इंफेक्शन हो सकता है।

खासकर, कुत्ते के काटने को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से मिलें, फिर चाहे उसके नाखूनों या दांतों से हल्की सी खरोच ही क्यों ना लगी हो।

धूल-मिट्टी से भी होता है टेटनस

5 धूल, मिट्टी, कीचड़ और गंदगी में तरह-तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। अक्सर बच्चे अपने छिलने-कटने पर ध्यान नहीं देते और खेलते-खेलते कहीं भी चले जाते हैं। कट या घाव पर किचड़, धूल-मिट्टी लगने से आप और आपका बच्चा संक्रमित हो सकता है। घाव को गंदगी के संपर्क में आना से बचाएं वरना यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source