hamburger icon
A
Read in English

Testosterone हार्मोन का कम होना घटा सकता है मर्दानगी, नहीं होना शर्मिंदा तो आज ही फॉलो करें ये Tips

How to boost testosterone : पुरुष को testosterone हार्मोन बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 22, 2026 9:12 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Rajendra Shitole

How to boost testosterone: क्या आप भी उन पुरुषों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें अक्सर थकान, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना या पार्टनर के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने में परेशानी आती है, तो इसकी मुख्य वजह है Testosterone हार्मोन। पुणे स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के आईवीएफ कंसलटेंट डॉ. राजेंद्र शितोले (Dr. Rajendra Shitole, IVF Consultant, DPU Super Specialist Hospital, Pune) बताते हैं कि Testosterone पुरुषों का मुख्य सेक्स हार्मोन है, जो न सिर्फ यौन स्वास्थ्य बल्कि उनके संपूर्ण सेहत से जुड़ा हुआ होता है।

यही कारण है हम आपको बताने जा रहे हैं पुरुषों को Testosterone हार्मोन बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए।

पुरुष Testosterone बढ़ाने के लिए क्या करें?

How to boost testosterone: क्या आप भी उन पुरुषों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें अक्सर थकान, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना या पार्टनर के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने में परेशानी आती है, तो इसकी मुख्य वजह है Testosterone हार्मोन। पुणे स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के आईवीएफ कंसलटेंट डॉ. राजेंद्र शितोले (Dr. Rajendra Shitole, IVF Consultant, DPU Super Speciality Hospital, Pune) बताते हैं कि Testosterone पुरुषों का मुख्य सेक्स हार्मोन है, जो न सिर्फ यौन स्वास्थ्य बल्कि उनके संपूर्ण सेहत से जुड़ा हुआ होता है। यही कारण है हम आपको बताने जा रहे हैं पुरुषों को Testosterone हार्मोन बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए।

  1. खानपान में सुधार करें- डॉ. राजेंद्र शितोले का कहना है कि पुरुष को Testosterone हार्मोन बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए। इसके लिए खाने में हेल्दी फैट्स को शामिल करना चाहिए। फैट में कोलेस्ट्रॉल होता है। टेस्टोस्टेरोन कोलेस्ट्रॉल से बनता है। इसलिए, अपने आहार में स्वस्थ वसा शामिल करें। फैट्स के साथ खाने में प्रोटीन को भी शामिल करना पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने और चर्बी कम करने में मदद करता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बेहतर होता है।
  2. एक्सरसाइज- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते हैं और एक्सरसाइज करते हैं, उनका Testosterone लेवल ज्यादा होता है। Testosterone बढ़ाने के लिए भारी वजन उठाना (Weightlifting), HIIT (High-Intensity Interval Training) जैसी एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है।
  3. तनाव को मैनेज करें- ऑफिस के काम और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण अक्सर पुरुषों में अक्सर मानसिक तनाव देखा जाता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो आपका शरीर कोर्टिसोल (Cortisol) नामक हार्मोन छोड़ता है। कोर्टिसोल और टेस्टोस्टेरोन एक-दूसरे के विपरीत काम करते हैं जब कोर्टिसोल ऊपर जाता है, तो टेस्टोस्टेरोन नीचे गिर जाता है। टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए तनाव को मैनेज करें। इसके लिए रोजाना 30 मिनट ध्यान (Meditation), गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
  4. नींद की क्वालिटी- डॉक्टर का कहना है कि इन दिनों ज्यादातर युवा नींद को इग्नोर करते हैं। नींद की कमी के कारण टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है। पुरुषों के शरीर में ज्यादातर टेस्टोस्टेरोन तब बनता है जब आप सो रहे होते हैं। रिसर्च बताती है कि, जो पुरुष रात में केवल 5 घंटे सोते हैं, उनके टेस्टोस्टेरोन स्तर में 10-15% की गिरावट आ सकती है। इसलिए टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए नींद की क्वालिटी और क्वालिटी दोनों पर फोकस बनाकर रखें। रात को कम से कम 7 घंटे सुकून भरी नींद लेने की कोशिश करें।
  5. शरीर का फैट कम करें- डॉक्टर का कहना है कि मोटापा सिर्फ बीमारी नहीं देता है बल्कि ये टेस्टोस्टेरोन का सबसे बड़ा दुश्मन है। शरीर में मौजूद वसा (Fat cells) टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजन (महिला हार्मोन) में बदल देते हैं। शरीर का फैट कम करने के आप टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ा सकते हैं।

Testosterone बढ़ाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

क्या करेंक्या नहीं करें
एक्सरसाइजभारी वजन उठाएं, स्क्वाट्स करेंज्यादा कार्डियो एक्सरसाइज न करें
डाइटहेल्दी फैट्स और प्रोटीन खाएंचीनी और मैदा खाना छोड़ दें
नींद7 से 8 घंटे सोने की कोशिश करेंरात को सोने से पहले मोबाइल यूज न करें
सप्लीमेंटविटामिन D3 सप्लीमेंट का सेवन करेंस्टेरॉयड बिल्कुल न लें।

Highlights

  • टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए जीवनशैली सुधारें।
  • नींद सही लेने से भी हार्मोन संतुलित रहते हैं।
  • एक्सरसाइज करने से टेस्टोस्टेरोन सही रहता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।