Testicular Cancer: 15‍-35 साल के युवा पुरुषों में आम है टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर, अंडकोष में गांठ बनना है इसका सबसे बड़ा लक्षण

टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर (Testicular Cancer) को अंडकोष का कैंसर भी कहते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर (Testicular Cancer) हर 263 में से 1 व्‍यक्ति को होता है। यह कैंसर 25 से 30 साल की उम्र के पुरुषों में होना आम है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 24, 2021 12:34 PM IST

टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर (Testicular Cancer) को अंडकोष का कैंसर भी कहते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर (Testicular Cancer) हर 263 में से 1 व्‍यक्ति को होता है। यह कैंसर 25 से 30 साल की उम्र के पुरुषों में होना आम है। हालांकि यह बच्‍चों को, टीनेजर को और 55 की उम्र के बाद भी हो सकता है। लेकिन इसके अधिकांश मामले युवा पुरुषों में दिखते हैं। टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर (Testicular Cancer) होने पर टेस्‍टीकल्‍स (Testicles) बढ़ जाता है और टेस्‍टीक्‍यूलर की थैली में भारीपन होना, गांठ बनना, पेशाब करने में दिक्‍कत, अंडकोष में बदलाव, पेट खराब रहना, असामान्‍य खांसी और मलाशय का कैंसर होना जैसे लक्षण दिखते हैं।

टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर (Testicular Cancer) टेस्टिकल्स में होता है, जो अंडकोष के अंदर होता है। टेस्टिकल्‍स का काम पुरुष हॉर्मोन का निर्माण करना और स्‍पर्म बनाना होता है। अगर पुरुषों को होने वाले अन्‍य कैंसर से टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर की तुलना की जाए तो हमारे देश में पुरुषों को इस कैंसर के होने की संभावना बहुत कम होती है। हालांकि अमेरिका में 15 से 35 की उम्र के पुरुषों में इस तरह का कैंसर होना आम है। टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर के लक्षणों (Symptoms of Testicular Cancer) की पहचान होते ही तुरंत इलाज शुरू कराना चाहिए। आइए जानते हैं टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके-

टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर के लक्षण (Symptoms of Testicular Cancer)

  • अंडकोष का बढ़ना या यहां गांठ बनना
  • अंडकोश में भारीपन महसूस करना
  • पेट या ग्रोइन में हल्‍क दर्द होना
  • अंडकोश में अचानक से तरल पदार्थ का भर जाना
  • अंडकोष में दर्द या असहजता महसूस होना
  • स्तनों का बढ़ना
  • पीठ में लगातार दर्द होना
  • थकान होना और नींद की समस्‍या
  • पेट संबंधी दिक्‍कतें होना

डॉक्‍टर को कब दिखाएं (When to see a doctor)

अगर आपको अपने ग्रोइन एरिया में या अंडकोष में किसी तरह का दर्द, सूजन, लम्‍प्‍स, भारीपन या असहजता महसूस होती है तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। इस तरह के लक्षणों के 2 हफ्ते तक महसूस होने पर बिना देरी किए डॉक्‍टस से मिलना चाहिए। जब आप डॉक्‍टर के पास जाएं तो बिना झिझक वो सब बातें बताएं जो आप महसूस कर रहे हैं। क्‍योंकि तभी डॉक्‍टर आपकी सही जांच कर पाएंगे।

टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर से बचाव (Prevention of Testicular Cancer)

कुछ डॉक्‍टर्स कहते हैं कि टेस्टिकल्स की खुद से जांच कर टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर को शुरुआती चरणों में ही पहचाना जा सकता है। हालांकि इस बात से सभी डॉक्‍टर्स और एक्‍सपर्ट एकमत नहीं हैं। यदि आप इस बारे में अनिश्चित हैं कि क्या यह आपके लिए सही है, तो अपने डॉक्टर के साथ इस पर चर्चा करें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्‍टर से इलाज करने को कहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.