इस प्रोटीन के कारण पुरुष हो रहे कोरोना वायरस के अधिक शिकार

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इम्युनिटी के साथ कई और ऐसे कारण हैं, जिसकी वजह से पुरुष कोरोना वायरस के अधिक शिकार हो रहे हैं। वैज्ञानिकों ने पुरुषों में कोरोना वायरस अधिक होने का कारण ACE2 नाम का प्रोटीन बताया है। चलिए जानते हैं इसकी वजह-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 13, 2020 12:50 PM IST

दुनियाभर में कोरोना के कई मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों में पुरुषों के मामले महिलाओं की तुलना में अधिक हैं। इसका कारण पुरुषों में प्रतिरोधक शक्ति कम होना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इम्युनिटी के साथ कई और ऐसे कारण हैं, जिसकी वजह से पुरुष कोरोना वायरस (Coronavirus) के अधिक शिकार हो रहे हैं। वैज्ञानिकों ने पुरुषों में कोरोना वायरस अधिक होने का कारण ACE2 नाम का प्रोटीन (ACE2 Protein) बताया है।

हाल ही में एक रिसर्च हुआ था जिसमें 5 देशों में आंकड़ों की तुलना की गई। इन देशों में चीन, इटली, फ्रांस, अमेरिका, दक्षिण कोरिया शामिल हैं। इन सभी देशों में महिलाओं की तुलना में कोरोना संक्रमण के कारण पुरुषों के मौत का आंकड़ा 50 प्रतिशत से भी अधिक है।  इस रिसर्च के अनुसार,  महिलाओं में वायरस को समाप्त होने में 4 दिन का समय लगता है। वहीं, पुरुषों में 6 से 8 दिन लग जाते हैं।

पुरुषों में अधिक होता है ACE2 प्रोटीन

ACE2 प्रोटीन  (ACE2 Protein) कोरोना वायरस को फैलने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि यह वायरस भी एक आरएनए यानी राइबोन्यूक्लिक एसिड से ही बना है, जो एक तरह का प्रोटीन है। कोरोना वायरस जब हमारे शरीर में पहुंचता है, तो यह ऐसी कोशिकाओं से जुड़ने की कोशिश पहले करता है, जो ACE2 प्रोटीन  (ACE2 Protein) रिलीज करती हैं। साधारण प्रोटीन फेफड़ों, हृदय और आंतों में पाया जाता है, लेकिन ACE2 प्रोटीन  (ACE2 Protein) की सबसे ज्यादा मात्रा टेस्टिस (वृषण-वीर्य कोष) में होती है। वहीं, महिलाओं की ओवरी (अंडाशय) में यह प्रोटीन  (ACE2 Protein) बहुत ही कम पाया जाता है।

पुरुषों में कोविड-19 इंफेक्शन  अधिक होने के अन्य कारण-

स्मोकिंग अधिक करना 

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों में 26 प्रतिशत लोग स्मोकिंग करने के आदी थे। रिसर्चर्स के अनुसार, महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक धूम्रपान करते हैं। दुनियाभर के एक तिहाई धूम्रपान करने वाले लोग चीन में हैं। जहां, सिर्फ दो फीसदी महिलाएं ही स्मोकिंग करती हैं। इसके साथ ही ब्रिटेन में 16.5 फीसदी पुरुष स्मोकिंग करते हैं। रिसर्च के मुताबिक, सिगरेट पीने के दौरान, हाथ बार-बार मुंह के पास जाता है। इसलिए संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसके साथ-साथ सिगरेट पीने वालों के फेफड़े कमजोर होते हैं।

हाथ धोने में पीछे हैं पुरुष

कोरोना वायरस से निपटने के लिए साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना बहुत ही ज़रूरी है, लेकिन इस मामले में पुरुष महिलाओं की तुलना में काफी पीछे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाएं पुरुषों को मुकाबले हाइजीन का खास ख्याल रखती हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक यूनिहिरो मैत्सुहिता के अनुसार, सफाई बरतने के मामले में पुरुष महिलाओं से काफी पीछे हैं।

Smoking and Covid-19: स्मोकिंग करने वाले हो जाएं सावधान! कोरोना से संक्रमित होना का है आपको अधिक खतरा

लॉकडाउन के बाद शॉपिंग जानें से पहले इन बातों का रखें ख्याल, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Diabetes Care in Summers: बेहतर डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए गर्मियों में फॉलो करें ये 4 हेल्थ टिप्स

वर्क फ्रॉम होम में टाइपिंग पॉश्चर का रखें ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की इस दवा के निर्यात पर रोक की मांग, लॉकडाउन के कारण नहीं हो पा रहा उत्पादन

कोरोना वायरस को लेकर WHO का बयान, बताया कहां से फैला ये खतरनाक संक्रमण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source