Hydrocele Problem: पुरुषों में होने वाली हाइड्रोसील बीमारी क्या है? जानें हाइड्रोसील के कारण, लक्षण और इलाज

पुरुषों में हाइड्रोसील (Hydrocele in male) की समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं। आइए जानते हैं टेस्टिकल में होने वाले इस रोग के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 8, 2021 8:01 AM IST

What is Hydrocele in Hindi: पुरुषों के शरीर में टेस्टिस, टेस्टिकल या अंडकोष (Testicle) बहुत नाजुक अंग होता है। और इसमें होने वाली किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना सही नहीं। अक्सर लोग अंडकोष में लगने वाली चोट, दर्द या फिर किसी भी समस्या को हल्के में लेते हैं। टेस्टिस में होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते हैं। टेस्टिस ही टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का निर्माण करते हैं। इसे मेल हार्मोन कहते हैं। ऐसे में अंडकोष में होने वाले किसी भी तरह के दर्द को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह दर्द हाइड्रोसील (Hydrocele in hindi) के कारण भी हो सकता है। पुरुषों में हाइड्रोसील (Hydrocele problem in male) की समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं। आइए जानते हैं अंडकोष में होने वाले इस रोग के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में....

हाइड्रोसील क्या है? (What is Hydrocele?)

हाइड्रोसील (Hydrocele in hindi) पुरुषों के अंडकोष में होने वाली एक ऐसी समस्या है, जिसमें टेस्टिकल के आसपास फ्लूइड यानी पानी एकत्रित हो जाता है। हाइड्रोसील होने से भी अंडकोष में दर्द शुरू हो जाता है। जब टेस्टिकल में पानी भर जाता है, तो अंडकोष का आकार भी बढ़ जाता है। अंडकोष में पानी भरना घातक भी साबित हो सकता है, यदि इसके लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज ना कराया जाए। जब पानी अधिक भर जाता है, तो अंडकोष फट भी सकता है, इससे पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। यह समस्या पुरुषों में किसी भी उम्र में हो सकती है। हाइड्रोसील बच्चों में बहुत आम है।

हाइड्रोसील के प्रकार (Types of hydroceles in Hindi)

हाइड्रोसील मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं- नॉनकम्यूनिकेटिंग और कम्यूनिकेटिंग। नॉनकम्यूनिकेटिंग हाइड्रोसील तब होता है, जब थैली बंद हो जाती है, लेकिन आपका शरीर फ्लूइड को एब्जॉर्ब नहीं करता है। कम्यूनिकेटिंग हाइड्रोसील तब होता है, जब टेस्टिकल के आसपास थैली बंद नहीं होती है। इससे तरल पदार्थ अंदर-बाहर आता-जाता रहता है।

हाइड्रोसील के कारण क्या होते हैं (Causes of Hydrocele in Hindi)

  • पैदाइशी समस्या या कोई विकार
  • इनगुइनल हर्निया के कारण हाइड्रोसील होना
  • अंडकोष के पास लिक्विड अधिक बनना
  • सूजन और चोट लगने के कारण
  • टेस्टिकल में किसी भी तरह का इंफेक्शन होना

हाइड्रोसील के लक्षण क्या होते हैं (Symptoms of hydrocele in Hindi)

  • अंडकोष में सूजन, जिसमें दर्द ना होना।
  • टेस्टिकल के आकार में वृद्धि।
  • टेस्टिस का भारी महसूस होना।

पुरुषों के इस दर्द को न करें नजरंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source