Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बिना लक्षण के भी हो सकता है लॉन्ग कोविड? जानें ऐसे 3 उपाय, जो रखेंगे आपको कोविड संक्रमण से हमेशा दूर

लोग बिना लक्षण के भी कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं और लॉन्ग कोविड का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं बिना लक्षणों के कैसे आप लॉन्ग कोविड का शिकार हो सकते हैं।

बिना लक्षण के भी हो सकता है लॉन्ग कोविड? जानें ऐसे 3 उपाय, जो रखेंगे आपको कोविड संक्रमण से हमेशा दूर
बिना लक्षण के भी हो सकता है लॉन्ग कोविड? जानें ऐसे 3 उपाय, जो रखेंगे आपको कोविड संक्रमण से हमेशा दूर

Written by Jitendra Gupta |Published : March 7, 2022 7:27 PM IST

महामारी को शुरू हुए दो साल का वक्त बीत चुका है और इस दौरान हम कोविड के बारे में बहुत सी बातें जान चुके हैं। हममें से बहुत से लोगों ने अपने जीवन के इन दो वर्षों के दौरान हल्के से लेकर गंभीर रूप से कोविड संक्रमण का सामना किया है लेकिन वैज्ञानिक और डॉक्टर्स की वजह से विकसित प्रभावी वैक्सीन और अलग-अलग दवाओं का प्रयोग इंफेक्शन को दूर करने में मददगार रहा। हालांकि अनिश्चिता का दौर अभी भी बरकरार है और लोग बिना लक्षण के भी कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं और लॉन्ग कोविड का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं बिना लक्षणों के कैसे आप लॉन्ग कोविड का शिकार हो सकते हैं।

क्या बिना लक्षण वाले लोगों को हो सकता है लॉन्ग कोविड?

कई अध्ययन में ये बात सामने आ चुकी है कि जिन लोगों को कोविड संक्रमण के दौरान लक्षण महसूस नहींहोते हैं उन्हें लॉन्ग कोविड का खतरा ज्यादा रहता है। गैर सरकारी संस्थान फेयर हेल्थ द्वारा किए गए एक अध्ययन में ये बात कही गई है कि हर पांचवा व्यक्ति, जिसमें कोरोना संक्रमित होने के बाद भी लक्षण नहीं दिखाई देते उसमें शुरुआती निदान के एक महीने बाद भी लॉन्ग कोविड की शंका रहती है।

6 महीने तक रहती हैं एंटी-बॉडीज

जर्नल ऑफ ट्रांसलेशन मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, अध्ययन में शामिल 177 लोगों से प्राप्त डेटा का विश्लेषण किया गया, जिन्हें अतीत में कोविड हुआ था। डेटा का विश्लेषण करने के बाद ये पाया गया कि कोविड संक्रमण के शिकार बहुत से लोगों में ठीक होने के बाद करीब 6 महीने तक एंटी-बॉडी बरकरार रही थीं।

Also Read

More News

लॉन्ग कोविड का जोखिम बढ़ाने वाले कारक

सेल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में चार कारक पाए गए, जो आपको लंबे समय तक आपके अंदर कोविड की संभावना को प्रभावित कर सकते हैं।

1- ब्लड में वायरल लोड या कोविड वायरस का उच्च स्तर

2- ऑटोएंटीबॉडी की उपस्थिति

3- एपस्टीन-बार वायरस का दोबारा से सक्रिय हो जाना

4- टाइप 2 डायबिटीज का शिकार लोग

किन बातों का रखना है ध्यान?

हालांकि यह पता लगाने का कोई तरीका नहीं है कि किसे लॉन्ग कोविड होगाऔर किसे नहीं लेकिन सतर्क रहना और संक्रमण से बचने के लिए सभी एहतियाती नियमों को फॉलो करना बहुत ही जरूरी है। ।

1-आपको मास्क नियमित रूप से पहनना चाहिए

2-सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए

3-तुरंत वैक्सीन या बूस्टर शॉट लगवाए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हालांकि ये बात जान लें कि कोविड वैक्सीन वायरस से पूर्ण सुरक्षा प्रदान नहीं करती है लेकिन यह अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम को कम करने में प्रभावी है।

About the Author

... Read More