
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 2, 2019 2:00 PM IST
दांतों के पीलेपन को कैसे दूर किया जा सकता है आइए इन घरेलू उपायों से जानें। ©Shutterstock.
दांतों का पीलापन हमें शर्मिंदगी महसूस कराता है जिससे हमारा विश्वास भी डगमगाने लगता है। यह हमारे व्यक्तित्व पर ऐसा दाग है जो हमें आगे बढ़ने नहीं देता। जिस तरह दांत दर्द एक बड़ी समस्या है उसी तरह दांतों का पीलापन भी एक समस्या है जिससे निजात पाने के लिए हम तरह-तरह के प्रयास करते हैं।
दांत रहेंगे स्वस्थ और मजबूत, जब खाएंगे ये 6 सुपरफूड्स
इन घरेलू उपायों से दूर करें दांतों का पीलापन
बेकिंग सोडा
-पीले दांत से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत ही उपयोगी सामग्री है। ब्रश को सीधा बेकिंग सोडा में डिप कर लें, फिर इसे गर्म पानी से कुल्ला कर लें। आपके दांत चमकने लगेंगे।
– आप चाहे तो एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ नींबू का रस और सफेद सिरका मिलाकर दांतों की सफाई कर सकते हैं।
संतरे का छिलका
– संतरे का छिलका और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद रोजाना इस पाउडर से दांतों की मसाज करें। संतरे में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम के कारण दांत चमकने लगते हैं।
ब्लूबेरीज खाएं, दांत और मसूड़े रहेंगे हरदम स्वस्थ
– संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें, इससे भी दांत साफ होते हैं।
नमक
- हल्दी, सरसों का तेल और नमक मिलाकर मंजन करें। इससे न केवल दांत मजबूत होते हैं बल्कि पीलापन भी दूर होता है।
- यह दांत साफ करने का सबसे पुराना नुस्खा है। नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है।
स्ट्रॉबेरी
- विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी दांतों को चमकदार बनाने का एक अच्छा उपाय है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी को पेस्ट पर लगाएं और उसे धीरे-धीरे दांतों पर मालिश कीजिए। आप कुछ सप्ताह तक ऐसे रोज करेंगे तो आपके दांत हमेशा ही चमकेंगे।
इन हर्ब्स से करें दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या का इलाज
- इसके अलावा एक स्ट्रॉबेरी पीस लें। इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं। कुछ दिनों तक यह उपाय नियमित रूप से करने पर दांत चमकने लगेंगे।