
Also Read
टीबैग का इस्तेमाल कर पाएं सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा। Shutterstock.
आप ऑफिस या घर पर चाय में टीबैग का इस्तेमाल करते होंगे। चाय बन जाने के बाद अक्सर लोग इस टीबैग को फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि टीबैग के कई इस्तेमाल हो सकते हैं, जो आपकी सेहत से संबंधित हैं? नहीं जानते हैं, तो गौर फरमाएं कैसे आप टीबैग का इस्तेमाल कर सकते हैं, अपने सेहत को दुरुस्त रखने के लिए...
यदि आपको कहीं त्वचा पर कट-छिल गया है या खरोंच लग गई है, तो टीबैग को गीला कर लें। इसे खरोंच वाली जगह पर रखें। यह खरोंच को जल्दी हील करने में मदद करता है। टीबैग में टैनिन होता है, जो खरोंच और छिलने वाली जगह से खून का निकलाना रोकता है। त्वचा पर भी यदि कहीं खरोंच लग जाए, तो भीगा हुआ टीबैग रखें, घाव जल्दी भर जाएगा।
गर्मी में जब कभी भी आपको सनबर्न हो जाए या रेजर करने के बाद स्किन पर बर्निंग महसूस हो, तो टीबैग गीला करके जलन वाले हिस्से पर रख लें। इसके लिए पहले टीबैग को गर्म पानी में रखें फिर ठंडा करें। इसे जब त्वचा पर लगाएं, तो टीबैग से त्वचा को रगड़ने से बचें। टीबैग में मौजूद सत्व स्किन में अवशोषित होने दें। किसी भी तरह की खुजली, जलन और स्किन रैशेज होने पर भी आपका इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Green Tea For Skin : ग्रीन टी स्किन के लिए भी है हेल्दी, जानें त्वचा पर कैसे करती है असर
टीबैग में मौजूद टैनिक एसिड मस्सों को प्रभावी बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। इससे मस्से जल्दी सूखते हैं। मस्सों पर 15 मिनट के लिए गर्म टीबैग रखने से मस्सों में दर्द या कोई अन्य समस्या दूर होगी।
टीबैग गर्म पानी में भिगाकर अपनी आंखों पर 15 मिनट के लिए रखकर देखें। जब नींद पूरी नहीं होने से आंखें सूजी हुई नजर आती हैं, तो यह उपाय ट्राई करें। सूजन कम होने के साथ ही डार्क सर्कल भी कम हो जाएंगे।