आपके लिवर को डैमेज कर रहा है चाय और परांठा, ऑफिस जाने से पहले करते हैं इसका नाश्ता तो जान लें इसके नुकसान

Tea and paratha: अगर आपको भी सुबह घर से निकलने से पहले नाश्ते में चाय और परांठा खाने की आदत है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ वजन नहीं बढ़ाता बल्कि लिवर को भी खराब कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 6, 2023 6:47 PM IST

Tea and paratha side effects: सुबह का खाना यानी ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात भर चलने वाली डाइजेशन प्रोसेस आपके पेट को खाली कर देती है और उसके बाद आपके शरीर को न्यूट्रिएंट्स देने के लिए खाना जरूरी होता है। इसलिए सुबह हमेशा ऐसा डाइट लेनी चाहिए, जिसमें खूब मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हों। लेकिन देखा गया है कि हमारे देश में सबसे ज्यादा लोग सुबह के समय चाय के साथ परांठा खाते हैं, जो काफी टेस्टी ब्रेकफास्ट भी है। यह जानते हुए भी कि चाय और परांठा हमारी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है, फिर भी कुछ लोग इसे सुबह खाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रोज चाय और परांठा खाने से सिर्फ पाचन ही नहीं बल्कि लिवर जैसे अंगों पर भी असर पड़ा है। चलिए जानते हैं रोज ब्रेकफास्ट में चाय और परांठा खाने से सेहत को क्या नुकसान पहुंच रहे हैं (Bad food for liver) -

चाय और परांठा खाने के नुकसान (Tea and paratha side effects)

कभी-कभार चाय परांठा खाना सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन कुछ लोग रोज ब्रेकफास्ट में चाय और परांठा खाना पसंद करते हैं। दरअसल परांठा पूरी रह से ऑयली फूड है और इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट लिवर को नुकसान पहुंचाने लगता है। रोज परांठा खाने से लिवर में फैट जमा होने लगता है और एक स्टेज पर आकर लिवर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाता है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही कोई लिवर प्रॉब्लम है और वे रोज ब्रेकफास्ट में चाय और परांठा खा रहे हैं, तो ऐसे में लिवर फेलियर होने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।

किन्हें नहीं खाना चाहिए परांठा (Who should not eat paratha)

हालांकि, ऐसा नहीं है कि चाय और परांठा हर किसी को नुकसान पहुंचाता है। जिन लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और वजन भी सामान्य है, वे कभी-कभार चाय और परांठे का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों को निम्न बीमारियां हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए -

हाई ब्लड प्रेशर (Paratha in high blood pressure)

अगर आपको हाई बीपी का प्रॉब्लम है, तो आपको चाय और परांठे का सेवन न करने की सलाह दी जा सकती है। परांठे में मौजूद फैट व मसाला आपके ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकते हैं और साथ ही चाय भी हाइपरटेंशन के लिए अच्छी डाइट नहीं है।

हाई कोलेस्ट्रॉल (Paratha in bad cholesterol)

परांठे में काफी मात्रा में खराब फैट पाया जाता है, जो आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। वहीं चाय में मौजूद दूध भी कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी चाय और परांठे का सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज (Paratha in diabetes)

परांठा एक ऑयली फूड है और इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है। वहीं चाय मे मौजूद शुगर भी तेजी से ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है, उन्हें चाय और परांठे से दूर रहना चाहिए।