Tamarind Benefits in Hindi : वजन भी कम करे इमली, खाएंगे तो होंगे ये 5 फायदे

इमली के साथ ही इसकी पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती हैं। जानें, इमली और इसके पत्ते हमारी सेहत के लिए किस प्रकार फायदेमंद (Tamarind benefits in hindi) हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 10, 2020 6:56 PM IST

(Tamarind benefits in hindi) इमली खाने के फायदे

इमली देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। स्वाद में खट्टी-मीठी इमली शरीर के लिए फायदेमंद होती है। पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, ई और बी के साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैगनीज और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इमली के साथ ही इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए हेल्दी होती हैं। हालांकि, अक्सर लोग इमली के गूदे से चटनी आदि बनाते हैं, लेकिन इसकी पत्तियों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। पर, इमली के साथ ही इसकी पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती हैं। जानें, इमली और इसके पत्ते हमारी सेहत के लिए किस प्रकार फायदेमंद (Tamarind benefits in hindi) हैं-

भूख बढ़ाए

भूख ना लगने की कई वजह हो सकती है जैसे- तनाव, चिंता और समय पर ना खाना। सही समय पर खाना न खाने से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे- चक्कर आना, कमजोरी महसूस करना, पेट में गैस होना या चिड़चिड़ापन हो जाना। इमली को पानी में फुला लें। फिर इसके पानी में काला नमक मिलाकर दिन में कम से कम 2 से 3 चम्मच जरूर खाएं। इससे आपको बहुत फायदा होगा और भूख भी लगेगी।

पाचन क्रिया रखे दुरुस्त, कब्ज ना होने दे

पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त करती है इमली। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा कब्ज और डायरिया जैसी समस्याओं के उपचार में भी इमली बहुत फायदेमंद है। इमली के बीज को पीसकर इसके पाउडर को पानी के साथ लेने से भी लाभ होता है।

Aloo Bukhara Benefits : वजन कम करना है तो खूब खाएं आलूबुखारा, जानें इसके अन्य फायदे क्या हैं

गले का खराश करे दूर

गले में खराश होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे- धूप से तुरंत आकर ठंडा पानी पी लेना, सर्दी या जुकाम होना। ऐसे में अगर आप इमली का पानी पीते हैं या इमली के रस से दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करते हैं तो आपके गले की खराश की शिकायत दूर हो जाएगी।

भूख बढ़ाए

जब भी आपको खाने की इच्छा ना हो या फिर कई दिनों से भूख कम लग रही हो तो इमली खाएं। एक कटोरी पानी लें। उसमे गुड़, इमली का गूदा, दालचीनी और इलायची मिला लें। इसे थोड़ा-थोड़ा पीने से आपकी भूख बढ़ जाएगी।

वजन बढ़ने से रोके

अगर आपको लग रहा है कि आपका वजन बढ़ रहा है, तो इसमें भी इमली आपकी मदद कर सकती है। इसमें हाइड्रोऑक्साइट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में वसा को कम करने वाले एन्जाइम को बढ़ाता है। ऐसे में आप वजन को कम कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source