
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 5, 2022 2:25 PM IST
लंबी हाइट होना हर किसी का सपना होता है, सभी पेरेंट्स यह चाहते हैं कि उनके बच्चे की अच्छी हाइट हो। वहीं कुछ लोगों को ज्यादा लंबाई अच्छी नहीं लगती है और वे एवरेज हाइट में ही रहना पसंद करते हैं। देखा गया है कि काफी सारे लोग हाइट बढ़ाने के लिए कई प्रकार की दवाएं भी लेते हैं, लेकिन हमें हमेशा ही यह बात याद रखनी चाहिए कि हमारी लंबाई हमारे जेनेटिक्स, लाइफस्टाइल और हार्मोन आदि पर निर्भर करती है। अगर अच्छी हाइट पाना आपकी भी ख्वाहिश है, तो आपको भी कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि जिन लोगों की लंबाई ज्यादा होती है उन्हें अन्य लोगों की तुलना में 100 से ज्यादा बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं इन इस स्टडी के बारे में
आजकल की वेबसाइट से मिली एक खबर के अनुसार 2.5 लाख लोगों पर एक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में पुरुष व महिलाएं दोनों को शामिल किया गया था। इस रिसर्च के मुताबिक जिन पुरुषों की हाइट 5 फीट 9 इंच और जिन महिलाओं की हाइट 5 फीट 3 इंच है, उनमें कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों की हाइट ज्यादा होती है, उन्हें 100 से ज्यादा बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों में आमतौर पर खून के थक्के जमना, त्वचा में छाले, डीप वेन थ्रोम्बोसिस, पैर की उंगलियों में विकृती, हड्डी में संक्रमण, वेरोकोज वेन्स, दिल की धड़कन तेज होना, कॉल्स, नाखून में फंगल इन्फेक्शन होना, पैरों में छाले, तंत्रिकाएं क्षतिग्रस्त होना, सूजन व जलन होना, मस्तिष्क की तंत्रिकाएं क्षतिग्रस्त होना और पैरों में छाले होना आदि शामिल हैं।
रिसर्चर के मुताबिक ज्यादा हाइट से शरीर का वजन बढ़ता है और ऐसे में अधिक वजन उठाने पर हड्डियों, मांसपेशियों और पैरों पर अधिक दबाव पड़ सकता है। जिससे ज्यादा लंबाई वाले लोगों में कोरोनरी हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं।
रिसर्च करने वाले एक्सपर्ट्स ने बताया कि ऐसी बहुत ही बीमारियां हैं, जिनका रिस्क फैक्टर ज्यादा हाइट होना है। इस स्टडी पर काम करने वाले डॉक्टर श्रीधरन राघवन का कहना है कि इनमें से कुछ समस्याएं जेनेटिक्स तो अन्य वातावरणीय कारकों पर निर्भर करती है और ऐसे में अच्छी डाइट लेना और जीवनशैली की अच्छी आदतों को अपनाना इन रोगों के खतरे को कम कर सकता है।