रातभर फोन चलाने वाले सुन लें अगर आप भी नहीं ले रहे पूरी नींद तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Heart Attack Risk: रात को पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है और हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा 20 फीसद तक बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 30, 2026 9:07 PM IST

Heart Attack Due to Less Sleep: नींद को लोग कई बार हल्के में लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि रात को अंधेरा होता है और कुछ कर नहीं सकते इसलिए सो जाते हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो नींद हमारे लाइफस्टाइल का वह जरूरी हिस्सा है जो आपके अगले दिन के लिए तैयार करता है। नींद का मतलब है शरीर के लिए रिकवरी टाइम। हमारे शरीर ने दिनभर में जितनी एनर्जी खर्च की है, उसे रात को सोते समय रिकवर किया जाएगा। मांसपेशियों, आंखों और ब्रेन को आराम मिलेगा। लेकिन आजकल लोगों ने नींद के हल्के में ही लेना शुरु कर दिया है, देखा गया है कि बच्चों से लेकर बड़े तक रात भर फोन चलाते रहते हैं, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। इस कारण से अगले दिन उनका दिमाग इतना एक्टिव नहीं हो पाता है जितना हो होना चाहिए। लेकिन पर्याप्त नींद न लेने से होने वाली परेशानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती है, बल्कि कुछ अन्य चीजें भी हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है। कुछ रिसर्चों में यह भी पाया गया है कि अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आपको हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।

नींद की कमी से हार्ट अटैक का खतरा

यह कोई अनुमान नहीं बल्कि इस पर कई रिसर्च हो चुके हैं, जिनमें पाया गया है कि जो लोग लंबे समय से ठीक से नींद नहीं लेते हैं या फिर पर्याप्त नहीं नहीं लेते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा उन लोगों की तुलना में बढ़ा हुआ होता है जो लोग पर्याप्त नींद लेते हैं। स्लीप फाउंडेशन की एक रिसर्च के अनुसार जो लोग लंबे समय से रोजाना 6 घंटे से कम की नींद ले रहे हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। यह रिसर्च 32 से 59 साल के लोगों पर की गई थी।

कैसे बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि आखिर नींद और हार्ट का क्या कनेक्शन है? नींद कम ले रहे हैं तो उससे हार्ट को क्या नुकसान होगा? इस बात का सटीक जवाब देने से पहले हम आपको यह बताना चाहते हैं, कि नींद का कनेक्शन आपके पूरे शरीर और उसके काम करने की प्रक्रिया से है। अब रही बात हार्ट की तो जब आप लंबे समय से रोजाना पर्याप्त नहीं नहीं ले रहे हैं यानी 6 घंटे से भी कम नींद ले रहे हैं, तो ऐसे में असामान्य रूप से शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, शरीर के अंदर सूजन बढ़ती है, मोटापा बढ़ता है, डायबिटीज कंट्रोल नहीं हो पाता और बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है। ये सभी चीजें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हार्ट को नुकसान पहुंचाती हैं और इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

रोजाना कितनी नींद लेना जरूरी

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना कम से कम 7 घंटे और ज्यादा से ज्यादा 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। साथ में यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी नींद की क्लाविटी अच्छी है। अच्छी और पूरी नींद लेने के लिए आप कुछ चीजों का ध्यान रख सकते हैं -

  • सोने के लिए बिस्तर पर जाने से 2 घंटे पहले तक कुछ न खाएं
  • रात का खाना हल्का लें और ज्यादा मसालेदार न लें
  • फोन बिस्तर से दूर रखें और कमरे की लाइट को बंद या डिम कर दें
  • रात के समय ज्यादा पानी न पीएं ताकि बार-बार पेशाब न जाना पड़े
  • रात या शाम को कॉफी या चाय आदि न पीएं।
  • रोजाना शाम को थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करने की आदत डालें

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source