किस गोली को तोड़कर या फिर साबुत निगलने की दी जाती है सलाह? जानें आधी गोली या कैप्सूल खाने के नुकसान

How To take Tablet in hindi :बहुत से लोग दवा की डोज को कम करने या फिर बाजार में सेम नाम की या फिर सेम एमजी की दवा न मिलने पर गोली को आधा कर खा लेते हैं, जो काफी नुकसानदेह साबित होता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 15, 2021 5:51 PM IST

How To take Tablet in hindi : क्या आप किसी न किसी मर्ज की दवा खा रहे हैं? अक्सर हमारे साथ ऐसा होना बात समझा जाता है क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी समय पर बीमार जरूर पड़ता है। इसके अलावा कुछ रोगियों की दवा रेगुलर भी चलती है जैसे हार्ट पेशेंट, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज। इन सभी बीमारियों में रोगी को रोजाना अपनी दवा खानी ही होती है क्योंकि दवाई मिस करने पर आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टर भी लोगों से समय पर दवा खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इन बीमारियों में दवा का नागा आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है और मौजूदा परेशानी को बढ़ा सकता है।

लेकिन क्या आपने कभी ऐसा किया है कि आपके पास कोई दवा है और आपने बिना सोचे समझे डोज को कम करने के लिए उसे तोड़ दिया हो? जी हां, बहुत से लोग दवा की डोज को कम करने या फिर बाजार में सेम नाम की या फिर सेम एमजी की दवा न मिलने पर गोली को आधा कर खा लेते हैं और सोचते हैं कि ये ठीक रहेगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको कुछ दवाओं का सेवन बिना तोड़े ही करना चाहिए।

कैसे पहचानें कौन सी दवा तोड़नी और कौन सी नहीं

आपके लिए ये जानना बहुत ही जरूरी है कि हर गोली या फिर दवा को तोड़ कर नहीं खाना चाहिए। आपको ये जानकारी न तो कोई डॉक्टर देगा और न ही कोई मेडिकल शॉप वाला बताएगा कि किस गोली को तोड़ कर खाना चाहिए और किसे नहीं। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि किस गोली को कभी भी तोड़ कर नहीं खाया जाना चाहिए।

दवा के पीछे लिखा हो कुछ ऐसा तो सिर्फ उस गोली को निगलें

टैबलेट के नाम के साथ कुछ अक्षर लिखे होते हैं जैसे

1-sr इसका मतलब होता है सस्टेन रिलीज

2-cr इसका मतलब होता है कंट्रोल रिलीज

3-xr इसका मतलब होता है एक्सटेंड रिलीज

इन सभी टैबलेट्स पूरी निगलने को कहा जाता है मतलब चबा कर या तोड़ कर नहीं खाना है इसका कारण है इन सभी टैबलेट्स की बनावट। ये सभी टैबलेट्स जब शरीर के अंदर जाती हैं तो धीरे धीरे घुलती है जिससे इसका असर देर तक रहता है , कुछ टेबलेट् 12 से 24 घंटे तक असर करती हैं।

इन गोलियों को तोड़कर खाने या फिर चबाने से क्या होगा

अब अगर इस टैबलेट को चबा-चबाकर या फिर तोड़ कर खाया जाएगा तो दवा की जितनी मात्रा हमको 12 से 24 घंटे में चाहिए थी वो चबाने के कारण एक साथ 1 से 2 घंटे में शरीर में घुल जाएगी और एक साथ असर करेगी। इसके अलावा ओवर डोज हो जाएगा, जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है, इसलिए ऐसी दवाओं को पूरा निगलने के लिए कहा जाता हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.