Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगर रात में महसूस होते हैं ये 5 लक्षण तो समझ लें किडनी में डैमेज हो गया शुरू, ज्यादा दिन तक नहीं कर पाएंगे इग्नोर

Kidney kharab hone ke lakshan: रात के समय महसूस होने वाले कुछ लक्षण जिन्हें ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ये लक्षण संकेत हो सकते हैं कि आपकी किडनी धीरे-धीरे डैमेज हो रही है और ऐसे लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

अगर रात में महसूस होते हैं ये 5 लक्षण तो समझ लें किडनी में डैमेज हो गया शुरू, ज्यादा दिन तक नहीं कर पाएंगे इग्नोर

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 5, 2025 12:37 PM IST

Symptoms at night that could be sign of kidney damage: किडनी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। किडनी के कामकाज में कोई भी गड़बड़ी हमें स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करा सकती है, क्योंकि किडनी में डैमेज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है। किडनी का मुख्य काम शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालना होता है। जब किडनी डैमेज हो जाती है, तो यह प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमाव हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप उच्च रक्तचाप, हड्डियों की समस्याएं, पेशाब में खून और अन्य गंभीर लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति किडनी फेल्योर का कारण बन सकती है। हालांकि रात के समय कुछ खास लक्षण महसूस होते हैं, तो यह किडनी में डैमेज का संकेत हो सकते हैं, जिसे पहचान कर आप किडनी को डैमेज होने से बजा सकते हैं। तो आइए जानते हैं वे 5 प्रमुख लक्षणों के बारे में, जो रात में किडनी के डैमेज का संकेत हो सकते हैं।

1. रात को बार-बार पेशाब आना (Frequent urination at night)

कई लोगों की आदत होती है रात में सोते हुए उठकर पेशाब जाना, लेकिन अगर रात के समय आपको बार-बार पेशाब जाने की आवश्यकता महसूस होती है, तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। किडनी जब ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर का तरल पदार्थ सही से फिल्टर नहीं हो पाता और इसका असर पेशाब की आवृत्ति पर पड़ता है।

2. रात को ज्यादा पानी पीना (Drinking more water at night)

किडनी के डैमेज के कारण शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे रात के समय अत्यधिक प्यास लगने लगती है। यदि आपको बार-बार रात को पानी पीने की आदत बन जाए, तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Also Read

More News

3. पेशाब में दर्द व जलन (Pain and burning sensation in urine)

किडनी की समस्याओं के साथ मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन या सूजन हो सकती है, जिससे पेशाब करते समय दर्द और जलन का अनुभव होता है। यह किडनी के संक्रमण या किसी अन्य गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे तुरंत चिकित्सीय जांच और इलाज की आवश्यकता है।

4. पेशाब में खून आना (Blood in urine)

पेशाब में खून आना किडनी में संक्रमण, पथरी या अन्य गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। अगर पेशाब में रक्त मिश्रित दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके उचित इलाज करवाना जरूरी है।

5. बार-बार नींद से जागना (Frequently waking up from sleep)

किडनी की समस्याएं नींद में भी खलल डाल सकती हैं। जब किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह शरीर में विषाक्तता का कारण बनती है, जिसका असर नींद पर पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को बार-बार नींद से जागने का अनुभव हो सकता है, जो किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।