
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 12, 2024 11:47 AM IST
Sometimes our heart beats very fast and sometimes it beats very slow. This alteration keeps happening along with a long pause between the wo heartbeats. This is caused by the Tachycardia-bradycardia (tachy-brady) syndrome.
Heart Disease Symptoms at any age: हार्ट हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसको हेल्दी रखना जरूरी है। वैसे तो हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हम सबको पता है कि हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डाइट का होना जरूरी है। अगर आप सही डाइट ले रहे हैं और आपका लाइफस्टाइल हेल्दी है, तो आपके हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा काफी कम हो सकता है। यह भी देखा गया है कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतर ज्यादातर बचपन या जवानी के बाद ही देखा जाता है। जबकि हार्ट से जुड़ी कुछ जेनेटिक समस्याएं भी हैं, जिनका खतरा किसी भी उम्र या यानी बच्चों से बुजुर्गों तक में देखा जा सकता है। ऐसे समस्याओं के लक्षणों की पहचान हर किसी को होनी चाहिए और इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं, कुछ ऐसे ही हार्ट से जुड़े लक्षणों के बारे में जो किसी भी उम्र में देखे जा सकते हैं और इनको इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
दिल की धड़कन अनियमित होना जैसे जरूरत से ज्यादा दिल धड़कना या जरूरत से कम धड़कना आमतौर पर हार्ट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। यह आमतौर पर जेनेटिक हार्ट कंडीशन का लक्षण हो सकता है और बचपन में ऐसे लक्षण देखे जा सकते हैं। हालांकि, सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि किसी भी उम्र में और कभी भी ऐसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
त्वचा का बार-बार नीला पड़ जाने की स्थिति को लोग अक्सर शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं या जानकारी की कमी होने के कारण इसकी पहचान हार्ट कंडीशन के रूप में नहीं कर पाते हैं। ऐसे लक्षण आमतौर पर बचपन में एक जेनेटिक हार्ट कंडीशन के रूप में देखे जा सकते हैं, जबकि कुछ लोगों में वृद्धावस्था आने तक जब हार्ट ठीक से काम नहीं कर पाता है तब ये लक्षण दिखे लगते हैं।
पैरों, टखनों या फिर इनके आसपास के हिस्सों में सूजन आना भी ऐसा ही हार्ट से जुड़ा एक लक्षण हो सकता है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। अगर आपका हार्ट ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इसके कारण भी शरीर में पानी जमा होने लगता है और ऐसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। ये लक्षण हार्ट के मरीज को किसी भी उम्र में देखे जा सकते हैं।
हार्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी के कारण उसके काम करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है और जब हार्ट ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो इसके कारण सांस से जुड़ी समस्याएं भी होने लग सकती है। हार्ट से जुड़ी जेनेटिक कंडीशन के कारण सांस से जुड़े लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा हार्ट में बाद में होने वाली समस्याओं के कारण भी सांस फूलने लग जाता है।