... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Swati | Updated : March 1, 2024 7:01 PM IST
Zinc deficiency signs: जब हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्व की कमी होती हैं, तो इसके लक्षण हमारे शरीर में दिखाई देने लगते हैं। पोषक तत्वों का रोल हमारे शरीर में व्यापक रूप से होता है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेकिन जब उनकी कमी होती है तो हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों का खतरा हो जाता है। जो एक खतरनाक बीमारी का संकेत भी देता है। इन्हीं रोगों में से आज हम बात करेंगे ‘नाख़ून में पड़ने वाले सफ़ेद निशान पर’ यानी ल्यूकोनीशिया पर। तो चलिए जानते हैं क्या है यह रोग और इस रोग की कमी का कारण क्या है।
बता दें जब हमारे शरीर में ज़िंक और मैग्निसियम की मात्रा कम हो जाती है तो हम ल्यूकोनीशिया (leukonychia Disease)जैसे रोग के शिकार हो जाते हैं। ज़िंक और मैग्निसियम वे पोषक तत्व हैं जो हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, सेल्स ग्रोथ को भी बढ़ने में मदद करते हैं एवं हमारे शरीर की हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। लेकिन जब हमारे शरीर में इन पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है तो हमारे हाथ और पैर के नाखूनों में सफ़ेद छोटे - छोटे धब्बे एवं लकीरें बनने लगती हैं, जिसे ल्यूकोनीशिया भी कहा जाता है। ऐसे में आप भी यदि इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो समय रहते इसका इलाज करें। तो चलिए इस बीमारी के लक्षणों पर एक नजर डालते हैं।
इसके अलावा यदि लम्बे समय तक आपके नाखूनों में सफ़ेद निशान की समस्या चल रही है तो आप इसे नज़रअंदाज़ न करें। क्योंकि यदि ऐसा है तो यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है ऐसे में बिना देरी आपने नजदीकी या किसी बड़े डॉक्टर्स से संपर्क करें और इसका समय रहते इलाज करवाएं।