Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मलाशय में खुजली सहित पेट में कीड़े होने से शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें कारण

Symptoms of worms in stomach in adults: पेट में कीड़े सिर्फ बच्चों में ही नहीं बल्कि, बड़ों में भी हो सकता है। ऐसे में शरीर में अलग-अलग प्रकार के लक्षण नजर आते हैं।

मलाशय में खुजली सहित पेट में कीड़े होने से शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें कारण

Written by Pallavi Kumari |Published : July 1, 2022 11:24 AM IST

बच्चे अक्सर पेट दर्द की शिकायत करते हैं। बच्चों में पेट दर्द के प्रमुख कारणों में से एक आंतों का संक्रमण है जो ज्यादातर आंतों के परजीवी जैसे कीड़े (stomach worms) के कारण होता है। लेकिन बड़ों में भी ये समस्या होती है। दरअसल, कीड़े आंत में रहते हैं और हमारे शरीर के पोषण को खाते हैं। दरअसल, हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के आंतों के कीड़े होते हैं जो कि इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं, लेकिन सबसे आम हैं टैपवार्म, राउंडवॉर्म, पिनवॉर्म या थ्रेडवर्म और हुकवर्म। इन सब प्रकार के पेट के कीड़ों के होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

पेट में कीड़े होने के कारण-What causes stomach worms

पेट के कीड़े पाचन तंत्र से जुड़े मार्ग में, आंतों की दीवार पर मौजूद होते हैं। पेट के कीड़े अत्यधिक परेशानी पैदा करते हैं और जिसके पीछे निम्न

कारण हो सकते हैं-

Also Read

More News

-कमजोर इम्यून सिस्टम

-अधपका मांस खाना

-खराब हाइजीन

-दूषित पानी पीना

-संक्रमित भोजन का सेवन

पेट में कीड़े होने के लक्षण-Stomach worms symptoms in hindi

1. मलाशय में खुजली (Anal itching)

पिनवर्म इंफेक्शन (Pinworm infection) एक आंतों का कीड़ा है और दुनिया भर में सबसे आम संक्रमण है। वे सफेद, पतले होते हैं, और लंबाई में लगभग ½ से इंच मापते हैं। जिन लोगों को पिनवॉर्म होता है उनके मलाशय में खुजली होती है। दरअसल, पिनवर्म सूक्ष्म अंडे होते हैं और बड़े होने लगते हैं और मलाशय तक पहुंच जाते हैं और खुजली पैदा करते हैं।

2. लगातार होने वाली मतली और उल्टी (Nausea and vomiting)

व्हिपवर्म इंफेक्शन (whipworm infection) पैरासाइट के कारण होने वाला एक बड़ा आंतों का संक्रमण है। ये मल या पानी पीने से और दूषित गंदगी से संक्रमण के कारण हो सकता है। ये बच्चों और उन लोगों में आम है जो खराब स्वच्छता या स्वच्छता वाले क्षेत्रों में रहते हैं। गर्म या आर्द्र जलवायु परिस्थितियों में रहने वाले लोगों को भी व्हिपवर्म संक्रमण हो सकता है। इसमें रह-रह कर लोगों को मतली और उल्टी हो सकती है।

3. ज्यादा दांत पीसना (Grinding teeth)

टेपवर्म भी एक प्रकार का पेट का कीड़ा है जो कि इंफेक्शन पैदा कर सकता है। ये शरीर का पोषण खाने लगता है जिससे शरीर में कमजोरी होने लगती है और इसी कारण लोग ज्यादा दांत पीसने लगते हैं। तो, कई बार अगर कोई बहुत ज्यादा दांत पीस रहा है तो उन्हें कीड़े की दवाई खानी चाहिए।

4. पेट में दर्द (Stomach Pain)

आपके पेट में कोई भी कीड़ा हो ये मेटाबोलिज्म को खराब कर देता है। साथ ही ये पाचन एंजाइम्य को भी प्रभावित करता है और पेट में दर्द का कारण बनता है। इसके अलावा कई बार खराब मेटाबोलिज्म बदहमजी का भी कारण बनता है और इसकी वजह से पेट दर्द होने लगता है।

5. अचानक से वजन का कम होना (Sudden Weight loss)

अचानक से वजन कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से एक है पेट में कीड़े होना। दरअसल, जब पेट में कीड़े होते हैं तो ये आपके द्वारा खाए जाने वाला खाना खाता है। ये आपका पोषण चुरा लेता है और जिससे आप कमजोर और पतले होने लगते हैं और अचानक से वजम कम होने लगता है।

6. मल में सफेद डॉट्स आना (White dots in the stool)

पेट में कीड़े जब ज्यादा बढ़ जाते हैं तो मल में सफेद डॉट्स जैसा कुछ आने लगता है। ये वैसा ही होता है जैसे कि मल में खून आए। ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

7. कमजोरी और सिरदर्द (Weakness and Headache)

कमजोरी और सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है लेकिन कई बार ये पेट में कीड़े होने की वजह से हो सकता है। दरअसल, पेट के कीड़े आपके शरीर का पोषण यानी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को खाते हैं जिनकी कमी से कमजोरी और सिर दर्द हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

तो, पेट में कीड़े होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण तो इन्हें नजरअंदाज ना करें। डॉक्टर को बताएं और सही इलाज लें। साथ ही जिन कारणों से होता है उनसे बचें।

About the Author

... Read More