Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weakness in bones: हमारे शरीर की हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है और इसलिए लिए सिर्फ हम डाइट के भरोसे नहीं बैठ सकते हैं। दरअसल, ज्यादातर लोगों को मानना है कि अगर मजबूत हड्डियां चाहिए तो खूब मात्रा में दूध पीना चाहिए। लेकिन सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि विटामिन डी और फास्फोरस जैसे कई ऐसे अन्य पोषक तत्व भी हैं। लेकिन सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि फिजिकल एक्टिविटी भी मजबूत हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप सेडेंटरी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, तो किडनी भी अच्छी डाइट ले लें आपकी हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं और उन्हें किसी भी समय फ्रैक्चर आने यानी हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, हड्डियां कमजोर पड़ने पर महसूस होने वाले लक्षणों की पहचान करके फ्रैक्चर जैसी गंभीर स्थिति की समय रहते रोकथाम की जा सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं।
हड्डियां कमजोर पड़ने पर सबसे पहले होने वाला लक्षण जोड़ों का दर्द ही हो सकता है। यदि आपको लगता है कि आपकी जोड़ों में दर्द है जो धीरे-धीरे बढ़ रहा है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। सिर्फ जोड़ों में ही नहीं किसी अन्य हिस्से की हड्डी में भी दर्द हो सकता है।
जिस प्रकार जोड़ों में दर्द होता है, उसी प्रकार आसपास के हिस्सों में सूजन भी आ जाती है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब जोड़ों का इस्तेमाल होने के कारण वहां लालिमा बढ़ जाती है और धीरे-धीरे बाहरी हिस्सों में भी सूजन आने लगती है।
कमजोर हड्डियां अंदर से डैमेज होने लगती हैं और इस कारण से जकड़न भी बढ़ जाती है। यह जकड़न आमतौर पर सुबह के समय ज्यादा होती है, क्योंकि रात भर शरीर के जोड़ रिलैक्स अवस्था में होते हैं और सुबह उन्हें हिलाना मुश्किल हो जाता है।
यदि आपके शरीर के किसी भी जोड़ को हिलाते समय उस से आवाज निकल रही है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि यह आपकी हड्डियों के गंभीर रूप से कमजोर पड़ने का संकेत देता है। खासतौर पर घुटने, कोहनी और टखने आदि से आवाज आती है।
यदि आपके शरीर की हड्डियों में लंबे समय से कमजोरी आई हुई है, तो जिस हिस्से की हड्डियों पर दबाव ज्यादा है उनके आकार में बदलाव होने लगता है। ये विकृति आमतौर पर घुटने, टखने या रीढ़ की हड्डी जैसे हिस्सों में देखी जाती है।
यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको डाइट के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी का ध्यान रखना भी जरूरी है। सबसे पहले डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिनमें खूब मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन डी पाया जाता है। शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है इसलिए सुबह के समय सैर करना रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। योग और मेडिटेशन को भी अपने लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें।
हालांकि, इसके साथ-साथ आपको डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह भी दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डॉक्टर कुछ टेस्ट के माध्यम से यह पता लगा सकते हैं कि आपकी हड्डियों में कितनी कमजोरी है। यदि स्थिति ज्यादा गंभीर है, तो वे आपको कुछ दवाएं व सप्लीमेंट्स दे सकते हैं, जो आपकी हड्डियों को जल्दी मजबूत बनाने में मदद करेंगे।