Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर करने की भूल

Uterus Infection Symptoms: बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर महिलाओं के शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर करने की भूल

Written by priya mishra |Updated : January 31, 2024 3:59 PM IST

Uterus Infection Symptoms: गर्भाशय यानी बच्चेदानी महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अंग है। किसी भी महिला के गर्भधारण करने के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे और स्पर्म के फर्टिलाइज होने के बाद भ्रूण बच्चेदानी में ही विकसित होता है। हालांकि, कुछ कारणों ही वजह से महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है बच्चेदानी में इंफेक्शन (Uterus Infection In Hindi) की समस्या। आजकल महिलाओं में यूट्रस इंफेक्शन की समस्या काफी बढ़ गई है। इस स्थिति में महिला की योनि से बैक्टीरिया उसके गर्भाशय तक पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से पेल्विक एरिया में सूजन हो जाती है। अगर समय रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए, तो आगे चलकर यह गंभीर रूप ले सकती है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर आप इंफेक्शन को फैलने से रोक सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

पेट के निचले हिस्से में दर्द

बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पेल्विक एरिया (पेट का निचला हिस्सा) में दर्द हो सकता है। अगर आपको लगातार पेट में तेज दर्द और चुभन महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।

पेशाब करते समय परेशानी होना

पेशाब करते समय दर्द या जलन का अनुभव होना भी बच्चेदानी में इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। हालांकि, पेशाब में दिक्कत के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में, आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Also Read

More News

बदबूदार वजाइनल डिसचार्ज होना

आमतौर पर, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान या आसपास वजाइनल डिसचार्ज होता है। लेकिन अगर आपको योनि से दुर्गंधयुक् डिसचार्ज हो रहा है, जिसका रंग हल्का पीला या मटमैला है, तो आपको इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से  परामर्श लेना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान तेज दर्द

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द हो और बहुत ज्यादा हैवी ब्लीडिंग हो, तो ये बच्चेदानी में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसी परेशानी होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द होना

बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर महिला को शारीरिक संबंध बनाते समय तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध के दौरान तेज दर्द या असहजता महसूस हो, तो आपको डॉक्टर के पास जाकर जांच करवा लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चेदानी में इंफेक्शन एक गंभीर समस्या है, इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।