पुरुषों को भी हो सकती है यूरिन इन्फेक्शन की समस्या, शुरुआत होने पर दिखते हैं ये 4 लक्षण

Symptoms Of Urine Infection In Males : यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर पुरुषों के शरीर में अलग लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 20, 2023 10:13 AM IST

Symptoms Of Urine Infection In Males : यूरिन इन्फेक्शन की बात जब भी आती है, तो सबसे पहले हमारे मन में महिलाओं का छवि आती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर यूरिन इन्फेक्शन सिर्फ महिलाओं को ही हो। पुरुषों को भी यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। आधुनिक समय में यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी काफी आम है। यूटीआई एक तरह से ब्लैडर इन्फेक्शन है, जो मूत्राशयद, क‍िडनी और मूत्रमार्ग को प्रभावित कर सकती है। यूटीआई होने पर पेशाब करने के दौरान काफी तेज जलन और दर्द महसूस होता है। पुरुषों और महिलाओं में यूटीआई के अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं। सही समय पर अगर यूटीआई का इलाज नहीं कराया जाए, तो इसकी वजह से प्रोस्टेट बढ़ सकता है। आज हम इस लेख में आपको पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षणों के बारे (Purusho me Urine infection ke lakshan) में बताएंगे। 

पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण - Symptoms Of Urine Infection In Males In Hindi

पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर पुरुषों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-

पेट के निचले हिस्से में दर्द

पुरुषों को यूटीआई की परेशानी होने पर उनके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। कई बार यह परेशानी कमर तक आ जाती है। यह गंभीर स्थिति है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि यूरिन इन्फेक्शन में ही पेट और कमर में दर्द हो, लेकिन इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। पेट दर्द या फिर कमर दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपना टेस्ट कराएं। 

बार-बार पेशाब आना

पुरुषों को यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर उन्हें बार-बार पेशाब आने लगता है। इस स्थिति में कभी-कभी लीकेज की भी परेशानी हो सकती है। वहीं, कभी-कभी काफी ज्यादा प्रेशर आने के बाद भी यूरिन काफी कम मात्रा में बाहर आती है।  

पेशाब में काफी ज्यादा बदबू आना

यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में पेशाब में काफी बदबू आने लगती है। वहीं, कभी-कभी पेशाब के रंग में भी बदलाव हो सकता है। इसके कारण पेशाब का रंग अधिक पीला या फिर मटमैला हो सकता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। साथ ही अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। 

पेशाब करने के दौरान जलन और दर्द

पुरुषों को यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर पेशाब के दौरान काफी तेज जलन और दर्द महसूस हो सकता है। कई बार इस दर्द की वजह से पेशाब करने में भी तकलीफ होती है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह की जरूरत है। साथ ही अगर आपको बार-बार इस तरह कैे लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको शरीर में दिखने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ताकि गंभीरता बढ़ने पर तुरंत सलाह लिया जा सके। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source