Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Tooth Resorption : शरीर का हर एक अंग स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। इसलिए अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट खानपान से लेकर हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह देते हैं। हम में से अधिकतर लोग शरीर के हर एक अंग को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन दांतों की केयर करना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में दांतों से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। वहीं, कई बार दांतों को दिन में दो बार साफ करने के बावजूद दांतों की जड़े कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से कैविटी, हड्डी में सूजन, टिश्यूज के आसपास सूजन की परेशानी हो सकती है। इसलिए दांतों की केयर बहुत ही जरूरी है। दांतों की जड़े कमजोर होने पर दांतों के आसपास कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में दांतों की जड़े कमजोर होने से पहले दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं गाजियाबाद स्थिति सिंहा क्लीनिक की प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डॉ. स्मिता सिंहा से जानते हैं दांतों की जड़े खराब होने पर शरीर में किस तरह के लक्षण दिख सकते हैं?
डॉक्टर स्मिता बताती हैं कि दांतों की जड़ें कमजोर होने पर आपको दांतों के आसपास कई तरह के संकेत देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-
दांतों की जड़े कमजोर होने पर मसूड़ों में सूजन आ सकती है। सूजन की स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत होती है, ताकि आप दांतों से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकते हैं। वहीं, दांतों की जड़ों को कमजोर होने से रोक सकें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी दांतें निकल सकती हैं।
दांतों की जड़ें कमजोर होने पर नसों के आसपास की नसें भी प्रभावित होती हैं। इस स्थिति में आपको दांतों के आसपास दर्द जैसा महसूस होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि कभी-कभी कैविटी और मसूड़ों में सूजन की वजह से भी दर्द महसूस होता है। ऐसे में आपको दर्द की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है, ताकि दांत दर्द होने के सही कारणों का पता चल सके।
दांतों की जड़ें कमजोर होने पर दांतों के बीच में गैप भी होने लगता है, क्योंकि इसके कारण टिश्यूज में परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डेंटिस्ट से सलाह की जरूरत होती है, ताकि आप अपने दांतों को सुरक्षित रख सकें।
अगर आपकी दांतों की जड़ें कमजोर हो रही हैं, तो इस स्थिति में दांत काफी ज्यादा हिलने लगते हैं। क्योंकि इससे दांतों के आसपास की टिश्यूज कमजोर होने लगती है। अगर आप इस परेशानी को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आपके सारे दांत खराब हो सकते हैं।
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि आपके दांतों की जड़ें कमजोर न हो, तो इस स्थिति में आपको समय पर डेंस्टिस्ट से संपर्क की जरूरत होती है। इसके अलावा आप नियमित रूप से ओरल हाइजीन का ध्यान रखें, जैसे-
दांतों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि आप अपने दांतों को सुरक्षित रख सकें।
Follow us on