Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart Swelling Symptoms In Hindi: आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। दिल यानी हार्ट हमारे शरीर के सबसे अभिन्न अंगों में से एक है। यह शरीर के सभी हिस्सों तक ब्लड पंप करने का काम करता है। ऐसे में, दिल से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा करना जानलेवा साबित हो सकता है। अक्सर लोग सर्दी-जुकाम, सीने में दर्द और हाथ-पैरों में सूजन आदि समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये लक्षण दिल में सूजन जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। इसे मेडिकल भाषा में मायोकार्डिटिस (Myocarditis In Hindi) कहा जाता है। इस स्थिति में दिल की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। सही समय पर इलाज न लेने से हार्ट अटैक, अनियमित हार्ट बीट, हार्ट फेलियर और सडन कार्डियक डेथ जैसे रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। दिल में सूजन होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें बैक्टीरियल इंफेक्शन, वायरल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन या एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन आदि शामिल हैं। हार्ट में सूजन होने पर शरीर में कुछ लक्षण और संकेत देखने को मिलते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं दिल में सूजन के लक्षणों के बारे में -
सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द और गले में खराश आदि आम फ्लू जैसे लक्षण दिल में सूजन का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक फ्लू की समस्या बने रहना सामान्य नहीं है। आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर उचित परामर्श लेना चाहिए।
हर समय थकान और सुस्ती महसूस होना भी दिल में सूजन होने का लक्षण हो सकता है। अगर रात में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं, तो इसे हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।
दिल में सूजन होने पर शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपके हाथों, पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन रहती है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण नजर आने कर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
सीने में दर्द होना भी हार्ट में सूजन का संकेत हो सकता है। अगर आपको सीने में अचानक तेज दर्द हो या आराम करते हुए भी सांस लेने में दिक्कत महसूस हो, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है।
कुछ लोगों को हमेशा चक्कर आने की शिकायत रहती है। लेकिन बहुत से लोग इसे कमजोरी समझ कर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। बार-बार चक्कर आना दिल में सूजन होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए और जांच करवानी चाहिए।