
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 24, 2020 9:02 PM IST
The mutated UK variant is more infectious than the other variants.
Symptoms of New Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी के नये स्ट्रेन के मिलने के बाद से ही दुनिया के हर हिस्से में हाहाकार मच गया है। इन नये कोरोना वायरस स्ट्रेन ( Coronavirus New Strain) को पुराने वायरस से 7 गुना तक अधिक संक्रामक पाया गया है। इस खतरनाक वायरस को यूनाइटेड किंगडम में लंदन और केंट के कुछ क्षेत्रों में पाया गया जहां से यह तेज़ी से फैलता गया। वायरस को तेज़ी से पैर पसारते देख ब्रिटेन में स्थानीय सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown in Britain) की घोषणा कर दी। इसी तरह क्रिसमस के आसपास से शुरु होनेवाले हॉलिडे सीज़न में भी लोगों को घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। (New Strain of Coronavirus)
WHO की सलाह, क्रिसमस और त्योहारों में रखें अपनों से दूरी, ना लगाएं किसी को गले, ना करें किस
वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोविड-19 का यह नया रूप हमारे इम्यून सिस्टम (Immune System) पर पुराने वायरस की तुलना में बहुत तेज़ी से हमला करता है। जिससे, इस संक्रमण की चपेट में आने और संक्रमण के गम्भीर होने की संभावना रहती है। इसीलिए इस वायरस को लेकर सभी के मन में डर बढ़ता जा रहा है।
इस कोरोना वायरस को सार्स कोवि-2 (SARS-COV-2) का नया रूप कहा जा रहा है। जिसे वैज्ञानिक "VUI-202012/01" या B.1.1.7 कह रहे हैं। इस कोरोना वायरस के सबूत 3 महीने पहले यानि सितंबर 2020 में ही मिल गए थे। पर एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ दिनों पहले जब वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) की शुरूआत हई, तब लोगों को इससे संक्रमित होते देखा गया और इस संक्रमण का प्रसार होते भी देखा गया। अब इस नये स्ट्रेन से लोगों को सुरक्षित रखने की कवायद चल रही है और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी यह कहना आसान नहीं होगा कि नये कोरोना वायरस के लक्षण पुराने वाले वायरस के लक्षणों से बहुत अलग हैं। लेकिन, कोविड-19 संक्रमण के प्रमुख लक्षण (Covid-19 Symptoms) जैसे सीने में दर्द, स्वाद और महक ना समझ आने (Loss of Smell and Loss of Taste) और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं नये कोरोना वायरस के भी लक्षण (Symptoms of New Coronavirus) हैं। इसके अलावा यह समस्याएं भी न्यू कोरोना वायरस स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले लोगों में दिखायी दे सकती हैं। जैसे-