Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह दिखायी देने वाली ये 5 समस्याएं हो सकती हैं लिवर में सड़न के लक्षण, तुरंत कराएं इलाज

Liver-Cirrhosis Warning Signs- लिवर में घाव और सड़न जैसी स्थितियों पर अगर ध्यान ना दिया जाए तो इससे लिवर कैंसर और लिवर फेलियर जैसी समस्याओं का भी रिस्क बढ़ सकता है।

सुबह दिखायी देने वाली ये 5 समस्याएं हो सकती हैं लिवर में सड़न के लक्षण, तुरंत कराएं इलाज

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 9, 2025 9:39 PM IST

Liver Cirrhosis Symptoms And Treatment- लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इसीलिए, आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए लिवर का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। लिवर शरीर में डाइजेशन से लेकर ब्लड फिल्टर करने जैसी प्रक्रियाओं से भी जुड़ा हुआ है। इसीलिए, जब किसी का लिवर खराब होने लगता है तब उसकी ओरऑल हेल्थ पर इसका सीधा असर दिखायी देता है। लिवर से जुड़ी हुई लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis)  की समस्या भी ऐसी ही है जिसका रिस्क इन दिनों लगातार बढ़ता हुआ दिखायी दे रहा है। सिरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में घाव (Liver mein ghav hone ke karan) हो जाता है और धीरे-धीरे सड़न बढ़ने लगती है। इस सड़न के कारण ना केवल लिवर का कामकाज प्रभावित होता है बल्कि पूरे शरीर का सिस्टम बिगड़ सकता है। लिवर सिरोसिस की समस्या को नजरअंदाज करना स्थिति को गम्भीर बनाने का काम करता है। लिवर सिरोसिस कई वर्षों तक लिवर को पहुंचने वाले डैमेज (Liver damage symptoms) की वजह से भी होता है और लिवर सिरोसिस के कारण लिवर फेलियर का भी खतरा (Risk factors of liver failure) बढ़ सकता है।  इसीलिए, लिवर सिरोसिस के लक्षणों (Liver cirrhosis) को पहचानकर समय पर इसका इलाज शुरू करना बहुत महत्पूर्ण है। यहां पढ़ें लिवर सिरोसिस के कुछ लक्षणों (Signs and symptoms of liver cirrohsis) के बारे में।

लिवर सिरोसिस के कारण क्या हैं?- Causes Of Liver Cirrhosis.

डॉक्टरों के अनुसार, भारत में  फैटी लिवर डिजिज  (fatty liver) और लिवर ट्यूमर (liver tumors) के अलावा लिवर सिरोसि (cirrhosis) जैसी लिवर संबंधी बीमारियां बहुत ही चिंताजनक गति से बढ़ रही हैं।  डॉ. अविक भट्टाचार्य ( Dr. Avik Bhattacharya (Sr. Consultant & HOD, Interventional & Endovascular Radiology) के अनुसार, लिवर सिरोसिस का खतरा लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों से बढ़ सकता है। ये कारण हैं-

  • खान-पान से जुड़ी आदतें या अनहेल्दी डाइट (poor diet)
  • मोटापा (obesity)
  • कसरत ना करने की आदत ( lack of exercise)

लिवर में सड़न के क्या लक्षण हैं?- Symptoms Of Liver Cirrhosis.

बहुत अधिक थकान महसूस करना

लिवर में खराबी के कारण शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है। इसी वजह से सुबह उठने के बाद लोगों को कमजोरी महसूस हो सकती है।

Also Read

More News

भूख ना लगना

सुबह उठने के बाद भूख ना लगना  और बहुत देर तक खाना खाने की इच्छा ना होने जैसी समस्याएं भी लिवर से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण हो सकती हैं। भूख की कमी के कारण आपको कमजोरी और अचानक वेट लॉस होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

पेट फूलने की समस्या

लिवर सिरोसिस के कारण पेट हमेशा फूला हुआ (Pet fulane ke karan) और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पेट फूलने के साथ पेट में दर्द की समस्या (Stomach pain) भी हो सकती है।

ब्रेन फॉग की स्थिति

सुबह उठने के बाद अगर आपको मतिभ्रम की स्थिति हो या कुछ सूझ ना रहा हो तो ये आपके लिवर से जुड़ी गड़बड़ी का लक्षण हो सकता है। दरअसल, लिवर जब खून को फिल्टर नहीं कर पाता तब खून में टॉक्सिंस का लेवल बढ़ने लगता है। इससे ब्रेनसे जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा सुबह शरीर पर रैशेज दिखायी देना, आंखों में पीलापन दिखायी देना और स्किन पर खुजली होने जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। अगर आपको ये लक्षण दिखायी दें तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार टेस्ट कराएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source