Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे पता चलेगा पेशाब में जलन किडनी स्टोन के कारण है या यूटीआई? दोनों में अंतर और समानताएं

World Kidney Day: किडनी स्टोन और यूटीआई, दो अलग-अलग समस्याएं हैं। हालांकि, दोनों के लक्षण कुछ हद तक एक जैसे ही होते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कैसे पता चलेगा पेशाब में जलन किडनी स्टोन के कारण है या यूटीआई? दोनों में अंतर और समानताएं

Written by priya mishra |Updated : March 11, 2025 12:29 PM IST

Kidney Stone And UTI Symptoms: कई बार आपने पेशाब करने के दौरान पेशाब में जलन महसूस की होगी। ऐसा मुख्यतः तब अनुभव होता है, जब आपको किडनी स्टोन या यूटीआई की समस्या हो। हालांकि, पेशाब में जलन किडनी स्टोन और यूटीआई दोनों के कारण हो सकता है। लेकिन इनके लक्षणों में कुछ सामान्य अंतर भी होते हैं, जैसे यूटीआई में पेशाब के दौरान जलन महसूस होना और पेशाब से बदबू आना। वहीं, किडनी स्टोन में पीठ या बगल में तेज दर्द होना, पेशाब में रक्त आना और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। यदि आपको यह समस्या अधिक दिनों से महसूस हो रही है, तो इसके उपचार के लिए तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। अब सवाल यह उठता है कि कैसे पता चलेगा पेशाब में जलन किडनी स्टोन के कारण है या यूटीआई? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने शालीमार बाग स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट (नेफ्रोलॉजी) डॉ दिनेश मित्तल से बातचीत की। हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। आइए, इस मौके पर जानते हैं पेशाब के दौरान किडनी स्टोन और यूटीआई में कुछ सामान्य लक्षण और समानताओं के बारे में - 

किडनी स्टोन के लक्षण – Kidney Stone Symptoms In Hindi

  • पेट के प‍िछले, आगे और साइड वाले ह‍िस्‍से में दर्द होना।
  • पेशाब में खून आना।
  • पेशाब से बदबू आना
  • उल्‍टी या जी म‍िचलाना।
  • बुखार आना, ठंड लगना।
  • पेशाब करते समय तेज दर्द होना।
  • तीव्र यूर‍िन पास करने का एहसास होना।

किडनी स्टोन का कारण – Kidney Stone Causes In Hindi

आमतौर पर, किडनी स्टोन की समस्या आपको तब होती है, जब मूत्र में खनिज और लवण क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगते हैं। किडनी स्टोन होने के कुछ मुख्य कारण अपर्याप्त पानी का सेवन, अस्वस्थ जीवनशैली और सही खानपान का सेवन न करना हो सकते हैं।

यूटीआई के लक्षण – UTI Symptoms In Hindi

  • पेशाब में जलन या दर्द महसूस होना।
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा होना।
  • पेशाब से बदबू आना।
  • बुखार आना और ठंड लगना।

यूटीआई होने का कारण – UTI Causes In Hindi

यूटीआई लोगों में विशेष रूप से ई। कोली के मूत्र मार्ग में प्रवेश करने और संक्रमण फैलने की वजह से होता है। यूटीआई होने पर यह संक्रमण आपके मूत्रमार्ग, मूत्राशय, मूत्रवाहिनी और किडनी को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

Also Read

More News

किडनी स्टोन और यूटीआई में समानताएं – Kidney Stone And UTI Similarities In Hindi

पेशाब करते समय जलन या दर्द

किडनी स्टोन और यूटीआई, इन दोनों ही स्थितियों में पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होता है।

बार-बार पेशाब आना

किडनी स्टोन और यूटीआई, दोनों के ही मरीजों को बार-बार पेशाब आने जैसी समस्या होती है।

पेशाब के रंग में बदलाव

किडनी स्टोन और यूटीआई होने पर मरीज के पेशाब का रंग बदलने लगता है। इस दौरान पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है। साथ ही, पेशाब में बदबू आने की समस्या भी हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।