कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ जाए हद से ज्यादा तो हाथों-पैरों और उंगलियों पर दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है महंगा

इस लेख में पढ़ें हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जो हाथों-पैरों और उंगलियों पर दिखायी देते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 22, 2024 11:59 PM IST

Symptoms of high cholesterol level: कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के बाद शरीर आपको कई तरह के संकेत देता है। इनमें से कुछ संकेत पैरों और स्किन पर भी दिखायी देते हैं। वहीं, हाथों और पैरों  की उंगलियों पर हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण दिखायी देते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाती है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो इससे लोगों के लिए रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम कर पाना भी मुश्किल हो सकता है। आर्टरीज या धमनियों को हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल (high cholesterol level effects on arteries) से बहुत बड़ा डैमेज पहुंच सकता है। इस लेख में हम बात करेंगे हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जो हाथ, पैर और उंगलियों पर दिखायी देते हैं

हाई कोलेस्ट्रॉल के वो लक्षण जो दिखते हैं हाथों-पैरों और आपकी उंगलियों पर

दर्द  (High Cholesterol symptoms- Pain)

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के बाद एक बड़ा लक्षण दिखायी देता है वह है पैरों की उंगलियों, पंजे और टांगों में होनेवाला दर्द। चलते-फिरते समय या कसरत करते समय पैरों में दर्द होना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत है। नसों की अंदरूनी दीवारों में कोलेस्ट्रॉल की वजह से चिकनाई जमा हो जाता है। यह प्लाक ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर देता है। इससे रक्त का संचार ठीक तरीके से नहीं होता और इसी वजह से शरीर में अलग-अलग जगह दर्द महसूस होने लगता है। (signs of poor blood circulation)

उंगलियों स्किन का पीला रंग (High Cholesterol symptoms- Yellow Skin)

कई बार स्किन पर पीले रंग के धब्बे दिखायी देते हैं। त्वचा का रंग पीला पड़ना लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। पीले रंग के ये धब्बे खासतौर पर आंखों, हथेलियों और पैरों के निचले हिस्से (घुटनों के नीचे) के पीछे वाले भाग में दर्द होता है।

पैरों की उंगलियों का ठंडा पड़ना ( High Cholesterol symptoms- Cold feet)

कुछ लोगों के पैर और तलवे बहुत अधिक ठंडे महसूस होसकते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का एक बहुत महत्वपूर्ण लक्षण है।

गांठें बनना ( High Cholesterol symptoms- Formation of lumps)

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गांठें बन सकती हैं। हाथों और पैरों के अलावा कोहनी, हथेलियों, हिप्स जैसे स्थानों पर अचानक से गांठें या लम्प्स दिखायी देने लगें तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकते हैं। ये गांठें अक्सर पीले रंग की दिखायी देती हैं और इनमें किसी तरह का दर्द नहीं दिखायी देता। अगर आपके शरीर में भी गांठ दिखायी दे रही हैं तो इनको नजरअंदाज ना करें। तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और इसका इलाज कराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source