hamburger icon
A
Read in English

High Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षण और कंट्रोल करने के डायट टिप्स

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन ने कहा है कि भारत में 5 करोड़ से भी अधिक डायबिटीज के मरीज  (Diabetes Patient) हैं और अनुमान है कि दो दशकों में लगभग 8.7 करोड़ भारतीय डायबिटीज के शिकार होंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 28, 2020 8:03 PM IST

Symptoms Of High Blood Sugar level: डायबिटीज (Diabetes) एक अनुवांशिक बीमारी हुआ करती थी, लेकिन आज यह लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी हो गई है। बेतरतीब खानपान, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना, मोटापा जैसी समस्याएं भी डायबिटीज (Diabetes) को जन्म दे रही हैं। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन ने कहा है कि भारत में 5 करोड़ से भी अधिक डायबिटीज के मरीज  (Diabetes Patient) हैं और अनुमान है कि 2030 तक लगभग 8.7 करोड़ भारतीय डायबिटीज के शिकार होंगे। विश्व स्तर पर बात करें तो लगभग 23 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में डायबिटीज से बचे रहने या इसे कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है।

हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षण (Symptoms Of High Blood Sugar)

आज लोगों का खानपान इतना उल्टा-सीधा हो गया है कि ब्लड में शुगर लेवल (Blood Sugar Level) बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। हाई ब्लड शुगर लेवल (High Blood Sugar Level symptoms in hindi) आपके लिए घातक साबित हो सकता है। इससे आपको कई अन्य शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं, ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को (Diabetes Patient) इन संकेतों से पहचानना चाहिए कि शरीर में शुगर लेवल बढ़ गया है। डायबिटीज को आप तभी कंट्रोल में रख सकते हैं, जब आप इसके लक्षणों को पहचान लेंगे।

1 बार-बार पेशान आना, फिर चाहे आप कम ही पानी क्यों ना पी रहे हों।

2 हाई ब्लड शुगर लेवल होने पर प्यास अधिक लगती है।

3 शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करना।

4 हाथों-पैरों का सुन्न होना।

5 आंखों का कमजोर होना।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए डायट (Diet to Control Blood Sugar Level)

Diabetes Diet : 7 ऐसी सब्जियां जो डायबिटीज रोगियों के लिए हो सकती हैं खतरनाक

1 दालचीनी का इस्तेमाल अपने भोजन में करना शुरू कर दें। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोली करती है।

2. बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।

3. लहसुन भी रक्त में शुगल लेवल को बढ़ने नहीं देती है।

4. ब्लड शुगर लेवल हाई ना हो, इसके लिए आप प्रतिदिन अखरोट का सेवन करें।

5. हल्दी का सेवन करने से भी शुगल लेवल कंट्रोल में रहता है। (Symptoms Of High Blood Sugar level)

6. सेब का सिरका वजन कम करने के साथ ही शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

7 जितना हो सके मीठी चीजों के सेवन (Diabetes diet in hindi) से बचें। चीनी, गुड़, कोल्ड ड्रिंक्स ना पिएं। शुगरी ड्रिंक्स पीने से इंसुलिन लेवल बढ़ता है।

8 दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में एक्टिव एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखोंते हैं।

9 जितना हो सके अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इससे डायबिटीज के रोग से बचा सकता है।

10 जामुन के बीजों को सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेने से डायबिटीज (Diabetes diet) को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है।

Symptoms of Diabetes: शरीर में दिखें ये लक्षण, तो समझ जाएं आप हो रहे हैं डायबिटीज के शिकार

Diabetes : डायबिटीज के लक्षण और इसे कंट्रोल में रखने के बेहद आसान नुस्खे

Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में ये 5 फल खाना है सेफ, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल