• हिंदी

जानिए हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और कंट्रोल करने के आसान उपाय

जानिए हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और कंट्रोल करने के आसान उपाय
जानिए हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और कंट्रोल करने के आसान उपाय

आज के समय में हर तीसरा इंसान ब्लडप्रेशर (Blood Pressure) की समस्या से जूझ रहा है। समय रहते इसे कंट्रोल ना करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। आज हम आपको अपने इस खास लेख के जरिये ये बताएंगे कि आप कैसे हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और उनके उपचार के बारे में....

Written by Atul Modi |Published : January 15, 2021 6:41 PM IST

आजकल खराब खानपान का असर ना सिर्फ हमारे शरीर के बाहरी हिस्‍से पर पड़ता बल्कि यह हमारे शरीर के अंदर की गतिविधियों को भी प्रभावित करता है। खानपान के अलावा काम का बोझ कभी-कभी तनाव का कारण बन जाता है। जिस कारण कई लोगों को बहुत सी गम्भीर बीमारियां होने लगती हैं। जिनमें सबसे आम बिमारी है हाई या लो ब्लड प्रेशर। अगर ब्‍लड प्रेशर का स्तर अगर हाई हुआ तो भी घातक है और लो हुआ तब भी। जिसका सीधा असर हमारे दिमाग, दिल, किडनी, और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। जिससे जान तक जा सकती है। इसलिए इसे समय पर कंट्रोल करना जरूरी होता है।

हाई ब्लड प्रेशर क्‍या होता है?

अगर हम हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहें तो बिलकुल भी गलत नहीं होगा। अगर किसी इंसान को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है और उसका समय पर इलाज होना बेहद जरूरी है। अगर मरीज को सही समय पर सही इलाज नहीं मिला तो धीरे धीरे शरीर के सभी जरूरी अंग खराब होने लगते हैं। जिसकी वजह से दिल का दौरा, स्ट्रोक, पैरालाइज, मैमोरी लॉस होने की समस्या बढ़ जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण

आपका सही समय पर सही इलाज मिले इसके लिए आपको हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े लक्षणों के बारे में भी पता होना चाहिए, आइये जानते हैं।

Also Read

More News

  • लंबे समय तक सिर में दर्द बने रहना।
  • नर्वस सिस्टम का बेहद कमजोर हो जाना।
  • लगातार शरीर में थकान बने रहना।
  • सीने में लगातार दर्द बने रहना।
  • बात बात पर ज्यादा गुस्सा आना।
  • सांस से जुडी तकलीफें बढ़ना।

क्या है उपचार

हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है इसके सही उपचार के बारे में जानकारी होना। इससे बचने के लिए तनाव से दूर रहें। दिल खोलकर हंसने की कोशिश करें। अपने डॉक्टर की सलाह पर लगातार दवाओं का सेवन करते रहिये। अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और अच्छी डाईट को अपने आहार में शामिल करें।

लो ब्लड प्रेशर क्‍या होता है?

ऐसे कई लोग हैं जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। इससे उनके शरीर में अक्सर ऑक्सीजन की कमी होने से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। जिससे दिल को ब्लड पम्प करने में कठिनाई होती है। जो कभी कभी जानलेवा भी हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण

लो ब्लड प्रेशर के मरीज को सही समय में सही उपचार मिले उसके लिए आपको लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों के बारे में भी पता होना चाहिए। ये लक्षण क्या है आइये जानते हैं।

  • बार-बार चक्कर आना।
  • लगातार घबराहट महसूस करना।
  • जल्दी थक जाना।
  • कहीं ध्यान लगाने में दिक्कत होना।
  • बार बार प्यास लगना।
  • सीने में दर्द बना रहना।
  • साफ़ दिखाई ना देना।

लो ब्लड प्रेशर का उपचार

अगर आप या आपके आस पास लो ब्लड प्रेशर का मरीज है तो आपको इसके उपचार के बारे में भी पता होना चाहिए। आप लंबे समय तक खुद को भूखा ना रखें। कैफीन का सेवन करते रहें। संभव हो तो तुलसी के पत्ते की चाय पिएं।

आप कुछ इस तरह से हाई और लो ब्लड प्रेशर के लक्षण को जानकर उनका सही उपचार कर सकते हैं। तो आज ही आप इस लेख की मदद से हाई या लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश शुरू कर सकते हैं।