
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 11, 2023 3:28 PM IST
Early symptoms of heart failure you should not ignore: हार्ट अटैक के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं, लेकिन देखा गया है कि ज्यादातर लोगों में हार्ट फेलियर से जुड़ी पर्याप्त जानकारी नहीं मिलती है। दरअसल, हार्ट अटैक अचानक से हृदय को रक्त मिलना बंद होने पर आता है, जबकि हार्ट फेलियर दिल से ही जुड़ी ऐसी बीमारी है, जिसमें दिल धीरे-धीरे ब्लड पंप करने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है। हार्ट अटैक से जुड़ी पर्याप्त जानकारियां न होने के कारण कई बार इसके शुरुआती लक्षणों को इग्नोर कर दिया जाता है और इस कारण से कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है। दरअसल, हार्ट फेलियर से पहले या इसके दौरान महसूस होने वाली कुछ लक्षण आमतौर पर स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य बीमारियों से मेल खाते हैं और इस कारण से लोग गलती से इन्हें सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं समझकर इग्नोर कर देते हैं। इस लेख में आपको ऐसे ही 5 लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें इग्नोर करना जानलेवा हो सकता है।
बहुत ही कम लोग सांस से जुड़े किसी भी प्रकार के लक्षण को आमतौर पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों से जोड़ पाते हैं। जबकि आपको बता दें कि यह प्रमुख लक्षणों में से एक है। हार्ट फेलियर के दौरान या उससे ठीक पहले सांस से जुड़ी कुछ समस्याएं जैसे सांस फूलना आदि हो सकता है। खासतौर पर हार्ट के मरीजों को सांस फूलने से जैसे लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
यदि किसी व्यक्ति को घुटने या टखने से जुड़ी कोई बीमारी है, तो जानकारी के बिना उसके दिमाग में दूर-दूर तक हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं आ पाएंगी। लेकिन टखने या घुटने में सूजन आना सीधा संकेत आपके हार्ट की कमजोरी पर भी जाता है। क्योंकि जब हार्ट ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो उसके कारण टखने व घुटने में सूजन आने लगती है।
दिनभर थकान रहना आजकल लोगों में सामान्य समस्या हो चुकी है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण बहुत से लोगों को ये समस्याएं हो रही हैं। लेकिन हार्ट फेलियर से ठीक पहले भी थकान व कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें लोग अक्सर गंभीरता से नहीं लेते हैं। खासतौर पर हार्ट के मरीजों या फिर जिन्हें हार्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी होने का खतरा है, उन्हें इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
कभी कभार बेहोशी जैसा महसूस होने की स्थिति को आमतौर पर लोग ज्यादा गर्मी होना या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई अन्य समस्या समझ लेते हैं। लेकिन कई बार यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है और इसलिए इसे भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं।
हार्ट फेलियर के मरीजों में खांसी व घरघराहट जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब हार्ट के ठीक से काम न कर पाने के कारण फेफड़ों में पानी जमा होने लगता है और फिर इसकी प्रतिक्रिया के रूप में खांसी व घरघराहट जैसे लक्षण पैदा होने लगते हैं। इसलिए ऐसे लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।