महिलाएं सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने और थकान जैसे इन 7 लक्षणों को ना करें अनदेखा, हार्ट ब्लॉकेज के हैं संकेत

Heart disease in women : महिलाओं में पुरुषों की तुलना हार्ट अटैक और हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण काफी अलग होते हैं। ऐसे में शरीर में हार्ट ब्लॉकेज के ये लक्षण दिखे तो नजरअंदाज करने की गलती ना करें।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 2, 2022 4:55 PM IST

दिल की धड़कन हृदय की मांसपेशियों का एक संकुचन है, जो पूरे शरीर में रक्त को धकेलती है। आम तौर पर, हृदय की मांसपेशियों के प्रत्येक संकुचन को विद्युत संकेतों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। हॉर्ट ब्लॉकेज तब होता है जब ये इलेक्ट्रिक इंपल्स (electrical impulses) में देरी होती या रुक जाती है, जिससे हृदय नियमित रूप से नहीं धड़क पाता है। हार्ट ब्लॉकेज कई कारणों से हो सकता है जिनमें से एक है ब्लड वेसेल्स में प्लक का जम जाना। महिलाओं में हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण दूसरी बीमारियों से मिलते जुलते हैं और कई बार इन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। तो, आइए हम आपको बताते हैं महिलाओं में हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण।

महिलाओं में हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण-Heart blockage symptoms in females in hindi

1. दिल की धड़कनों का अचानक से रुक जाना (skipped heart beats)

फर्स्ट-डिग्री हार्ट ब्लॉक में स्किप बीट्स महसूस होते हैं। यानी कि अचानक से महसूस करना ही आपके धड़कने नहीं तल रही हैं। यह कम से कम गंभीर प्रकार का हृदय अवरोध है, और इसके लिए आमतौर पर उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन ये संकेत है कि आपके शरीर में ब्लॉकेज हो सकती है और जिसे आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

2. अचानक से तेज चक्कर आना (Sudden dizziness)

सेकेंड-डिग्री हार्ट ब्लॉकेज तब होता है जब कुछ इलेक्ट्रिकल इंपल्स कभी भी हृदय तक नहीं पहुंचते हैं, जिससे धड़कन रुक जाती है और रोगी को तेज चक्कर आ जाता है। महिलाओं में कभी ये अचानक से होता है तो ये इस बात का संकेत है कि उनमें ब्लॉकेज हो सकता है। ऐसे में उन्हें एक पेसमेकर की आवश्यकता हो सकती है और डॉक्टर द्वापा वेंट्रिकल चैंम्बर्स को चेक किया जाता है।

3. सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना (shortness of breath while climbing stairs)

अगर आप मोटापे से पीड़ित नहीं है और आपके शरीर में कोई समस्या नहीं है तो सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना दिल की बीमारियों का संकेत हो सकता है। ये संकेत हो सकता है कि आपका ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं है या फिर आपका दिल सही से पंप नहीं कर पा रहा है, जिससे आपकी सांस फूल रही है। ऐसे में महिलाएं इसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टर को दिखाएं।

4. चक्कर आना और बेहोशी (lightheadedness and fainting)

दिल से जुड़ी बीमारी का एक सबसे बड़ा संकेत ये है कि आपको अचानक से चक्कर आ सकता है या फिर आप बेहोश हो सकते हैं। ये ब्लॉकेज के कारण दिल का सही से ना पंप करने की वजह से हो सकता है। तो, अगर आप अचानक से अस्थिर महसूस करते हैं और आपको सीने में तकलीफ या सांस लेने में तकलीफभी होती है, तो तुरंत डॉक्टर को बुलाएं।

5. एक्सरसाइज ना कर पाना (difficulty in doing exercise)

एक्सरसाइज करने के दौरान हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही होना बेहद जरूरी है। ऐसे में शरीर के चारों ओर रक्त पंप नहीं होने के कारण व्यायाम करने में कठिनाई होती है। इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर गिर गया है क्योंकि आपका दिल उस तरह से पंप करने में सक्षम नहीं है जिस तरह से इसे करना चाहिए और जो आपको एक्सरसाइज करने के दौरान चाहिए होता है।

6. छाती के बीच में असहज दबाव महसूस करना (Uncomfortable pressure in center of chest)

आपकी छाती के केंद्र में असहज दबाव या दर्द ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है। यह कुछ मिनटों से अधिक समय तक रह सकता है या चला जा सकता है और वापस आ सकता है।यह दिल के खतरे का सबसे आम संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी धमनी अवरुद्ध है या आपको दिल का दौरा पड़ रहा है।

7. थकान और मतली महसूस करना (feeling tired and nausea)

अगर आप थोड़ा सा काम करने के बाद अचानक थकानया गर्मी महसूस करते हैं, तो यह थकावट या बिना मतलब की कमजोरी, हृदय रोग का लक्षण हो सकता है। खासकर कि महिलाओं के लिए। ऐसे में इन तमाम लक्षणों को अनदेखा ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source