हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में ये 5 लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, इन्हें इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा

Early sign of heart attack: उच्च रक्तचाप के मरीजों को कई बार ऐसे लक्षण भी महसूस होते हैं, जो हाई बीपी के साथ-साथ हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का संकेत भी दे सकते हैं और इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 8, 2023 3:26 PM IST

Symptoms of heart attack in high blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक कॉमन बीमारी हो चुकी है और सिर्फ दवाओं की मदद से ही इसे कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। साथ ही में सही डाइट और एक्सरसाइज होना भी जरूरी है। आजकल की जनरेशन की यही सबसे बड़ी परेशान है, क्योंकि काम के प्रेशर के कारण वे अपनी जीवनशैली और खानपान में सुधार नहीं ला पा रहा हैं और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर का ज्यादा बढ़ना कई गंभीर और जानलेवा स्थिति पैदा कर देता है और हार्ट अटैक उनमें से एक है। यही कारण है कि हाई बीपी के मरीजों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके पीछे की एक वजह हाई ब्लड प्रेशर के दौरान हार्ट अटैक से जुड़े लक्षणों को इग्नोर करना भी है। इस लेख में हम आपको हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में हार्ट अटैक से पहले होने वाले लक्षणों को बताएंगे जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

1. धड़कन तेज होना (Increased heart rate in high blood pressure)

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर हार्ट पर भी प्रेशर बढ़ जाता है और इसलिए ज्यादा मेहनत करने के कारण दिल की धड़कनें तेजी से बढ़ने लग जाती हैं। कई बार लोग हाई ब्लड प्रेशर के दौरान धड़कन तेज होने के लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं और कई बार स्थिति हार्ट अटैक तक पहुंच जाती है। हाई बीपी को जल्द से जल्द कंट्रोल करना चाहिए और साथ ही जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

2. अचानक से थकान होना (Acute fatigue in high blood pressure)

हाई ब्लड प्रेशर के दौरान अक्सर थकान काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जो आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर का संकेत होता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के दौरान अचानक से ज्यादा थकान महसूस होना आमतौर पर हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है और इसलिए इन लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

3. ठंडे शरीर में पसीना आना (Cold sweat in high blood pressure)

इस समस्या को कोल्ड स्वैट कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के दौरान शरीर ठंडा पड़ना और पसीना आने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं, जो ज्यादातर मामलों में ब्लड प्रेशर बढ़ने यानी उच्च रक्तचाप का संकेत होता है। लेकिन इसके साथ-साथ यह हार्ट अटैक का एक शुरुआती संकेत भी हो सकता है और इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बई सावधान रहने की जरूरत है।

4. सांस फूलना (Shortness of breath in high blood pressure)

सांस फूलना बहुत ही कॉमन लक्षण है, जो किसी एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन के मरीजों में सांस फूलने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। लेकिन सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर का ही नहीं यह हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है और हार्ट अटैक होना इनमें से एक है।

5. सिर चकराना (Dizziness in high blood pressure)

हाइपरटेंशन के कुछ मरीजों को हाई बीपी बढ़ते ही सिर चकराने जैसे लक्षण होने लगते हैं, जिससे वे कई बार उच्च रक्तचाप का अंदाजा लगा लेते हैं। लेकिन कई बार सिर्फ उच्च रक्तचाप का अंदाजा ही लगाना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि कुछ मरीजों में हार्ट अटैक से पहले सिर चकराने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source