... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 26, 2020 11:38 AM IST
Symptoms of Hantavirus: जानें क्या है हंता वायरस और इसके लक्षण
Symptoms of Hantavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) से अभी पूरी दुनिया निपट भी नहीं पाया कि अब एक और नए वायरस ने चीन में दस्तक दे दी है। जी हां, हाल में खबर आई थी कि दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में हंता वायरस से एक शख्स की मौत हो गई।
इतना ही नहीं चीन के ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, मृतक शख्स बस में सवार होकर शैनडॉन्ग प्रांत जा रहा था। इस दौरान बस में ही उसकी मौत हो गई, बस में करीब 32 लोगों के संक्रमण होने की आशंका है, जिन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया। अब इनसे और भी व्यक्ति में इस वायरस के फैलने की संभावना बढ़ गई है।
इन दिनों कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। अब इस नए वायरस से लोगों में और भी ज्यादा दहशत फैल चुका है। सोशल मीडिया पक कई लोग इस वायरस जुड़ी अफवाहें भी फैला रहे हैं, जिससे लोगों में और ज्यादा डर फैल चुका है। हंता वायरस के बारे में ख़बर ऐसे समय में आया है, जब देश के वैज्ञानिक पहले से ही कोरोना वायरस के दवाईयों को खोजने में व्यस्त हैं। ये वायरस दुनिया के लिए और एक चिंता का विषय बन चुका है।
CDC के अनुसार, हंता वायरस मुख्य रूप से चूहों और गिलहरी जैसी प्रजाति से फैलता है। इस वायरस से दुनिया भर के लोगों में विभिन्न प्रकार के रोग सिंड्रोम पैदा कर सकता है। यह बीमारी काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। हंता वायरस से पल्मोनरी सिंड्रोम और रेनल सिंड्रोम के अलावा हेमरिक फीवर जैसी बीमारी होने का खतरा होता है।