
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 14, 2020 12:15 PM IST
सूखी खांसी से हैं परेशान? जानें इसके लक्षण और 3 कारगर घरेलू इलाज।© Shutterstock
Symptoms of Dry Cough: कहते हैं खांसी (Cough) दो सप्ताह से अधिक रहे, तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। यह टीबी (TB) जैसी खतरनाक बीमारी के कारण भी हो सकती है। वैसे भी आजकल कोरोना काल में खांसी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं, क्योंकि यह कोरोना के मुख्य लक्षणों (Symptoms of corona) में शामिल है। वैसे भी बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम से लोग परेशान रहते हैं। किसी-किसी व्यक्ति में खांसी जल्दी ठीक नहीं होती। खासकर, सूखी खांसी (Dry Cough) होने पर न रात में चैन से सो पाते हैं और ना ही दिन में कोई काम ठीक से कर पाते हैं। लगातार खांसते रहने से सीने और गले में जलन और दर्द रहने लगता है। हालांकि, आप कुछ घरेलू उपायों से ड्राई कफ (Home Remedies for Dry Cough) को दूर कर सकते हैं। जानें, सूखी खांसी के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय क्या हैं...
खांसी जब सूखी होती है, तो इसमें बलगम नहीं आता। इस दौरान खांसने से गले में खराश, सीने में जलन और दर्द भी शुरू हो सकता है। एलर्जी, अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD), टीबी आदि समस्याओं के कारण सूखी खांसी होती है। यदि यह दो सप्ताह से अधिक बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच जरूर करा लें। जिन लोगों को साइनस, अस्थमा, एलर्जी, फेफड़ों से संबंधित कोई रोग होता है या फिर वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, फ्लू आदि के कारण भी सूखी खांसी (Dry Cough in Hindi) होती है।
1 सूखी खांसी से परेशान (khansi ka gharelu upchar) हैं, तो रात में सोने से पहले एक गिलास गरमा-गर्म हल्दी वाला दूध (Turmeric milk benefits) पी लें। सूखी खांसी के साथ ही गले में खराश (Sore throat) की समस्या भी दूर होती है। हल्दी में कुरकुमिन तत्व होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण गले के इंफेक्शन को भी दूर करता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और पिएं। आप चाहें तो दूध में थोड़ा सा शहद भी डाल सकते हैं, ताकि स्वाद मीठा हो जाए। चीनी डालने से बचें। इससे सूखी खांसी दूर (Home Remedies for Dry Cough) ठीक हो जाती है।
2 अदरक का छिलका हटाकर एक टुकड़ा चबाती रहें। सीने में दर्द, जलन, खांसी ठीक हो जाएगी। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूखी खांसी (Dry cough) का जड़ से इलाज करते हैं।
3 प्याज भी सूखी खांसी होने पर खाना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। प्याद का रस (Onion juice) खासकर अधिक फायदेमंद है। प्याज का आधा चम्मच रस लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे गुनगुने पानी के साथ पी जाएं। शहद को आप अदरक के साथ भी खा सकते हैं। अदरक का आधा चम्मच रस निकालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी जाएं। खांसी की समस्या (sukhi khansi ka gharelu ilaj in hindi) ठीक हो जाएगी।